फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: 'उनके दिल में आज भी चाय...', जानें क्यों उड़ी सामंथा-नागा चैतन्य के पैच-अप की अफवाह

Sun, 05 Nov 2023 10:08 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शुमार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में रहती हैं। काम से ब्रेक लेकर इन दिनों सामंथा अपनी हेल्थ पर पूरा ध्यान दे रही हैं। लेकिन इसका बाद भी अभिनेत्री अपने फैंस के साथ अक्सर अपडेट साझा करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसने इंटरनेट पर उनके और उनके एक्स-हसबैंड नागा चैतन्य के बीच पैचअप की अटकलों को हवा दे दी है। चलिए जानते हैं सामंथा ने क्या किया पोस्ट... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दो सबसे चर्चित स्टार्स सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने वर्षों तक डेटिंग के बाद साल 2017 में शादी रचाई थी। सात फेरे लेने के बाद दोनों फैंस के पसंदीदा कपल बन गए थे और सभी उन्हें साथ देखना बेहद पसंद करते थे। हालांकि, दोनों के रिश्ते को ऐसी नजर लगी कि चार साल बाद सामंथा और नागा चैतन्य ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया था। दोनों स्टार्स के अचानक तलाक लेने से सभी फैंस का दिल टूट गया था। लेकिन बीते कुछ समय से सामंथा और नागा चैतन्य के पैच-अप की खबरें सोशल मीडिया पर आम हो रही हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा और नागा चैतन्य के एक बार फिर करीब आने की अफवाहें तब शुरू हुई थीं, जब अभिनेता ने अपने पालतू कुत्ते हैश के साथ एक तस्वीर साझा की थी। बता दें, इस कुत्ते को शादी के बाद दोनों घर लाए थे और तलाक के बाद यह सामंथा के साथ रहता है। ऐसे में जब नागा चैतन्य ने हैश के साथ तस्वीर साझा की तो फैंस कयास लगा रहे थे कि सामंथा और अभिनेता के बीच चीजें ठीक होने लगी हैं। हालांकि, दोनों कलाकारों ने इस पर किसी प्रकार का बयान नहीं दिया था। अब इसके बाद सामंथा की पोस्ट देखकर एक बार फिर इंटरनेट पर फैंस ऐसी ही अटकलें लगा रहे हैं। 
BB17: ईशा-समर्थ ने रात में लाइट बंद होने के बाद Tv पर किया खुल्लम खुल्ला प्यार, बेशर्मी की सारी हदें की पार

4 of 5
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
किया। इनमें से एक तस्वीर में सामंथा की बॉडी पर 'चाय' नाम का टैटू दिखाई दे रहा है। बता दें, चाय नागा चैतन्या का निकनेम है। ऐसे में सामंथा की बॉडी पर यह टैटू देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री के दिल में अभी भी अभिनेता के लिए खास जगह है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'उनके पास यह टैटू अभी भी है।' ऐसे में अब इन तस्वीरों ने उनके और चाय के बीच पैच-अप की अफवाहों को फिर से हवा दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु को आखिरी बार फिल्म 'खुशी' में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेत्री विजय देवरकोंडा के साथ नजर आई थीं। दर्शकों ने फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। इससे पहले वह 'शाकुंतलम' में नजर आई थीं। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही थी।
Aparna Kanekar Death: 'साथ निभाना साथिया' की अपर्णा काणेकर का निधन, 'जानकी बा' के किरदार से हुई थीं मशहूर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें