अगले सप्ताह होगी स्क्रीनिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, नए संस्करण को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा सेंसर किया जाएगा और अगले सप्ताह से इसकी स्क्रीनिंग की जाएगी। यह निर्णय राज्य के कुछ हिंदू संगठनों द्वारा कथित तौर पर यह दावा किए जाने के बाद आया है कि एल2 एम्पुरान उनके धर्म को बदनाम करता है। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक जानकारी का इंतजार बाकी है।
फिल्म में किया जाएगा बदलाव
इससे पहले, एल2: एम्पुरान के निर्माता गोकुलम गोपालन ने कहा कि उन्होंने निर्देशक-अभिनेता पृथ्वीराज से फिल्म में बदलाव करने को कहा था, क्योंकि यह दावा किया गया था कि फिल्म दर्शकों के एक खास वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। मनोरमा ऑनलाइन से बात करते हुए निर्माता ने कहा था, 'अगर फिल्म एम्पुरान में दिखाए गए किसी भी दृश्य या संवाद से किसी को ठेस पहुंचती है तो मैंने निर्देशक पृथ्वीराज से बदलाव करने को कहा है।'
Kunal Kamra Row: खार पुलिस को ट्रांसफर किए गए कुणाल कामरा के खिलाफ दर्ज केस, इस दिन होगी कॉमेडियन से पूछताछ
फिल्म के दृश्यों पर विरोध प्रदर्शन
निर्माता ने आगे कहा, 'फिलहाल कुछ शब्दों को म्यूट कर दिया गया है। फिल्म में दिखाई गई कुछ चीजों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं और मैंने निर्देशक से पूछा है कि क्या वे इसमें कोई बदलाव कर सकते हैं। उन्हें ऐसा करना चाहिए। फिल्म को सेंसर किया गया था तब कोई समस्या नहीं थी। हमारा किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है, मैं राजनीति को एक सेवा के रूप में देखता हूं।'
Sikandar Advance Booking: ‘प्रेम रतन धन पायो’ से भी पिछड़ी सलमान की ‘सिकंदर’, अब तक बिकीं बस इतनी टिकटें
क्यों किए गए फिल्म में बदलाव
फिल्म में गुजरात दंगों से जुड़ी घटनाओं को अप्रत्यक्ष रूप से दर्शाया गया है, जिसमें सुकुमारन द्वारा निभाए गए किरदार जायद मसूद की पिछली कहानी पर ध्यान केंद्रित किया गया है। फिल्म में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग की भी आलोचनात्मक जांच की गई है। भाजपा के राज्य सचिव एस सुरेश ने कहा, 'एम्पुरान फिल्म कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। केरल भाजपा इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी। फिल्म प्रेमियों को फिल्म देखने और उसका समर्थन या आलोचना करने की स्वतंत्रता है।'
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/fPEGFAexU5M?si=OAkC53o5Oi5hJF7h" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>