फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuberaa OTT Release: 'कुबेर' की ओटीटी रिलीज हुई तय, जानिए कब देख सकेंगे धनुष-रश्मिका-नागार्जुन की फिल्म

Fri, 11 Jul 2025 05:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanush Rashmika Mandanna Nagarjuna Movie: धनुष की सामाजिक-राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'कुबेर' ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर कदम बढ़ाया है। आज कुबेर के निर्माताओं ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा की है।
विज्ञापन
फिल्म 'कुबेर' - फोटो : इंस्टाग्राम@ primevideoin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुबेर' 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म अपनी बेहतरीन कहानी और स्टार्स के शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी है। अब फिल्म 'कुबेर' ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। जानिए 'कुबेर' को कब और कहां देख सकेंगे।
विज्ञापन

'कुबेर' की ओटीटी रिलीज
सिनेमाघरों में रिलीज के चार हफ्ते बाद, 'कुबेर' 18 जुलाई, 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में उपलब्ध होगी, ताकि पूरे भारत के दर्शक इसे देख सकें। इस आधिकारिक घोषणा के बाद धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना के प्रशंसक बेहद खुश हैं। आज प्राइम वीडियो ने फिल्म कुबेर का एक पोस्टर शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'एक साधारण आदमी, और उसकी मुक्ति की इतनी आसान यात्रा नहीं #KuberaaOnPrime, 18 जुलाई।'

 
विज्ञापन

फिल्म 'कुबेर'
फिल्म 'कुबेर' में धनुष के साथ नागार्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, सयाजी शिंदे, जिम सर्भ, सुनैना, दलीप ताहिल, हरीश पेराडी और श्रावणी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आए। सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।
यह भी पढ़ें: Border 2: 'बॉर्डर 2' से सामने आया सनी देओल का फौजी लुक, शूटिंग को लेकर दी अहम जानकारी, लिखा- जय हिंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें