फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Paradise: साउथ एक्टर नानी की ‘द पैराडाइज’ में हुई राघव जुयाल की एंट्री, निर्माताओं ने शेयर किया वीडियो

Thu, 10 Jul 2025 03:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raghav Juyal Joins Nani Film: आज राघव जुयाल के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म ‘द पैराडाइज’ के निर्माताओं ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बीटीएस वीडियो शेयर कर फिल्म में एक्टर के होने की पुष्टि की है।
 
विज्ञापन
द पैराडाइज - फोटो : इंस्टाग्राम@theparadisemovie
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेचुरल स्टार नानी इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं आज निर्माताओं ने बीटीएस वीडियो शेयर कर फिल्म 'किल से सभी दर्शकों का दिल जीत चुके राघव जुयाल के होने की भी पुष्टि कर दी है। 
विज्ञापन

 

निर्माताओं ने शेयर किया खास वीडियो
आज फिल्म 'द पैराडाइज' के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। 'द पैराडाइज' के निर्माताओं ने यह खास वीडियो आज राघव जुयाल के 34वें जन्मदिन पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। आज निर्माताओं ने एक शानदार बीटीएस वीडियो के साथ राघव की इस फिल्म में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की है। राघव का किरदार गंभीर और दमदार है। इस वीडियो में उनकी मेहनत और उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखकर यही लग रहा है की उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है। फिल्म के निर्माताओं ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'द पैराडाइज- प्रतिभाशाली लोगों को शुभकामनाएं देता है। राघव जुयाल को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। एक ऐसे रोल में उनका स्वागत है, जो अनोखा होगा और सभी को आश्चर्यचकित कर देगा।'
विज्ञापन

फिल्म 'पैराडाइज'
राघव, जो अपनी खास स्क्रीन मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म 'किल' और 'ग्यारह ग्यारह' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। अब वह 'द पैराडाइज' में नानी के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेलाने कर रहे हैं। 'द पैराडाइज' 26 मार्च, 2026 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, अंग्रेजी और स्पेनिश में रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा कथित तौर पर शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में भी राघव की भूमिका की चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें: Anshula Kapoor: न्यू ऑरलियन्स लुइसियाना में मंगेतर संग मस्ती करती नजर आईं अंशुला कपूर, देखें दिलचस्प तस्वीरें..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें