विजय का करियर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2020 में निर्माता केदार सेलागामसेट्टी ने विजय और सुकुमार की एक फिल्म की घोषणा की थी, लेकिन वह प्रोजेक्ट अभी तक शुरू नहीं हुआ है। हाल ही में विजय की फिल्म ''किंगडम'' रिलीज हुई है। यह फिल्म विजय के फैंस को बेहद पसंद भी आ रही है। गौतम तिन्ननुरी द्वारा लिखित और निर्देशित तेलुगु जासूसी एक्शन ड्रामा फिल्म ''Kingdom'' 31 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म हिंदी भाषा में ''साम्राज्य' के नाम से रिलीज हुई है। नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे ने मुख्य भूमिका निभाई है।