क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी की बात करें तो, 'कारा' की कहानी 'कारासामी' के इर्द-गिर्द घूमती है। वह कभी एक खूंखार लुटेरा हुआ करता था, लेकिन अब उसने अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़कर अपने परिवार के साथ एक शांत और सुकून भरी जिंदगी जीना शुरू कर दिया है। हालांकि जब बढ़ता हुआ ईंधन संकट लोगों की रोजी-रोटी छीन लेता है, तो 'कारा' को मजबूरन उसी अंधेरी दुनिया में वापस लौटना पड़ता है, जिससे वह भागने की कोशिश कर रहा था। हालात तब बिगड़ते हैं जब एक बेरहम साहूकार कारा की गिरवी रखी हुई पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करता है।
फिल्म की स्टारकास्ट
'कारा' एक डार्क थ्रिलर फिल्म है, जो भावनात्मक अपराध दृश्यों पर केंद्रित है। इसमें धनुष ने करासामी 'कारा' की भूमिका निभाई है। ममिता बैजू ने सेली की भूमिका निभाई है, जयराम ने मुथु सेलवन की भूमिका निभाई है, सूरज वेंजारामूडु ने डीएसपी भारतन की भूमिका निभाई है और केएस रविकुमार ने कंधासामी की भूमिका निभाई है।