ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कांतारा' में पुलिस अधिकारी मुरलीधर के रूप में अपनी भूमिका के लिए प्रशंसा पाने वाले अभिनेता किशोर कुमार इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। पिछले दिनों ट्विटर हैंडल हैक होने के बाद किशोर कुमार ने हाल ही में 'केजीएफ: चैप्टर 2' को लेकर बड़ी मुखरता के साथ अपने विचार साझा किए हैं। अभिनेता से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या उन्होंने यश की फिल्म देखी है, जो इस समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई? इस सवाल का जवाब देते हुए किशोर ने खुलासा किया कि उन्हें केजीएफ फिल्म की कहानी कहने का स्टाइल बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
Deepika Singh: दीपिका सिंह ने 'बेशरम रंग' पर जमकर किया डांस, यूजर्स बोले- कोई भाबो को बुलाओ
किशोर कुमार बोले, 'मुझे नहीं पता कि यह सही है या गलत लेकिन मैंने केजीएफ 2 नहीं देखी है। यह मेरे प्रकार का सिनेमा नहीं है। यह मेरी व्यक्तिगत पसंद है। मैं एक छोटी सी फिल्म देखना पसंद करूंगा जो फ्लॉप रही हो, लेकिन ऐसी नहीं जिसका कोई सिर पैर न हो।' कमाल की बात यह है कि जहां किशोर ने 'केजीएफ' के ऊपर कटाक्ष किया है, वहीं यश ने पिछले साल नवंबर में 'कंतारा' की सराहना की थी। अब देखना यह होगा कि क्या किशोर की ऐसी प्रतिक्रिया दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ही मतभेद खड़े कर देगी?
Bipasha Basu: 'पल-पल दिल के पास' जैसा रहा बिपाशा का प्यार, करण से पहले इन छह ठिकानों पर अटकी कश्ती
आपको बता दें, पिछले दिनों 'कांतारा' और 'पोन्नियिन सेलवन: 1' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रह चुके अभिनेता किशोर कुमार का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। दरअसल, किशोर अक्सर ही अपने ट्विटर अकाउंट पर देश के कुछ अहम मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते रहते हैं, जिसके चलते किशोर हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे। हालांकि, बाद में पता लगा कि अभिनेता का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था।
Irrfan Khan: एक्टिंग और सुतापा एक तरफ, इरफान तो इससे करते थे सबसे ज्यादा मोहब्बत