फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kantara 2: 'कांतारा 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Mon, 21 Aug 2023 04:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कांतारा के पहले भाग की कहानी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। छोटे बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 360 करोड़ रुपये (ग्रॉस) से अधिक की कमाई की थी।
विज्ञापन
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। फिल्म ने साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी खूब कमाई की थी। इस फिल्म के बाद फैंस को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच कांतारा 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी अब इस राज से पर्दा उठ गया है।

विज्ञापन

OMG 2: महाराष्ट्र के इस स्कूल में अनिवार्य हुई यौन शिक्षा, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 देखने के बाद लिया निर्णय

नवंबर से शुरू होगी शूटिंग
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म का प्रीक्वल इस साल नवंबर में फ्लोर पर जाएगा। एक सूत्र के हवाले से कहा गया, ''कंतारा 2 की शूटिंग मुख्य रूप से मैंगलोर में की जाएगी। यह स्थान स्क्रिप्ट के अनुसार जंगल, भूमि और पानी जैसे आवश्यक तत्वों के अनुसार है। इस बार फिल्म का बजट और कास्ट काफी बड़े हैं और इसे चार महीने के शेड्यूल में बड़े पैमाने पर फिल्माया जाएगा। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इस पर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Rakhi Sawant-Adil: जेल से रिहा होते ही आदिल ने लगाए राखी सावंत पर आरोप, बोले- बहुत तकलीफें झेली हैं मैंने
विज्ञापन

अगले साल रिलीज करने की है तैयारी
मेकर्स ने इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की पहली तिमाही तक पूरी करने का लक्ष्य रखा है। वहीं, इस फिल्म को 2024 के अंत तक रिलीज की योजना बनाई जा रही है। बता दें कि कांतारा के पहले भाग की कहानी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। छोटे बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 360 करोड़ रुपये (ग्रॉस) से अधिक की कमाई की थी। दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए माना जा रहा है कि रिलीज के बाद यह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
Karachi To Noida: सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' का थीम सॉन्ग ऑउट, देखें वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें