फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jailer: नेल्सन दिलीपकुमार ने रजनीकांत को दिया 'जेलर' की सफलता का श्रेय, सुपरस्टार की तारीफ में कही यह बात

Thu, 17 Aug 2023 11:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 'जेलर' ने पहले सप्ताह के अंत तक दुनियाभर में 411 करोड़ से अधिक की कमाई की है। फिल्म में रजनीकांत की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
रजनीकांत, नेल्सन दिलीपकुमार - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म, 'जेलर' बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। फिल्म में रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं, इसके बाद भी जेलर को लेकर लोगों की दीवानगी कम होती नहीं दिख रही है। हाल ही में फिल्म की सफलता पर मेकर्स ने प्रेस और मीडिया को धन्यवाद देने के लिए एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में बोलते हुए नेल्सन दिलीपकुमार ने फिल्म की बॉक्स-ऑफिस पर भारी सफलता का मुख्य कारण रजनीकांत को बताया।

विज्ञापन

Aamir Khan: एसएस राजामौली ने 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के अभिनय को बताया था 'ओवर एक्टिंग', मंसूर खान का खुलासा

नेल्सन ने कही यह बात
नेल्सन ने कहा है कि रजनीकांत की आभा और शक्ति के कारण फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई की। जब नेल्सन ने 'जेलर' शुरू की तो उनका लक्ष्य सफलता नहीं था और उनका ध्यान हमेशा फिल्म की पटकथा पर था, लेकिन अंत में यह फिल्म बड़ी हिट हो गई क्योंकि फिल्म ने सभी पीढ़ियों के दर्शकों को संतुष्ट किया। नेल्सन ने सुनील से लेकर रजनीकांत तक सभी के नाम सूचीबद्ध किए, जो 'जेलर' बनाने की प्रक्रिया में शामिल थे। 
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर जमकर कर रही कमाई
उन्होंने फिल्म के बारे में  समीक्षाओं और अनुकरणीय शब्दों के लिए प्रेस और मीडिया को विशेष धन्यवाद दिया। नेल्सन ने रजनीकांत को इतने बड़े पैमाने पर पेश करने के पीछे का कारण भी बताया। उन्होने कहा कि यह सब फिल्म के सिनेमैटोग्राफर विजय कार्तिक कन्नन की वजह से है। वह रजनीकांत के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, इसलिए उन्होंने सुपरस्टार अभिनेता के हर फ्रेम को शानदार तरीके से शूट किया खासकर उनकी आंखों के भावों को। बता दें कि 'जेलर' ने पहले सप्ताह के अंत तक दुनियाभर में 411 करोड़ से अधिक की कमाई की है।
Guns & Gulaabs Video: वे भी क्या दिन थे, जब 10 रुपये का पेट्रोल डलवाते थे, राजकुमार राव की सुनहरी यादें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें