Thalapathy Vijay: अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने एक्टर और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के पहले बड़े फैसले की खुलकर तारीफ की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने राज्य में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। ये सभी दुकानें मंदिरों, स्कूलों और बस स्टैंड से 500 मीटर के दायरे में थीं। विजय ने यह फैसला अपनी पार्टी की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद लिया। इस कदम को राज्य में काफी अहम और चर्चा वाला माना जा रहा है।
कमल हासन ने विजय को कहा 'भाई'
विज्ञापन
इस फैसले पर कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिएक्शन दिया। उन्होंने विजय को ‘भाई विजय’ कहकर संबोधित किया और इस कदम को तमिल परिवारों की लंबे समय से चली आ रही मांग का जवाब बताया।
कमल हासन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मंदिरों, स्कूलों और बस स्टैंड के पास शराब की दुकानों को हटाने की जो उम्मीद तमिल परिवारों की थी, उसे मुख्यमंत्री भाई विजय ने पद संभालते ही पूरा किया है।’
उन्होंने आगे कहा कि सरकार को धीरे-धीरे शराब बिक्री पर निर्भरता कम करनी चाहिए और इसे पूरी तरह नियंत्रित करने की दिशा में काम करना चाहिए। कमल हासन ने यह भी कहा कि 717 दुकानों का बंद होना सिर्फ शुरुआत है और इस संख्या को आगे और बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, ‘यह कदम जारी रहना चाहिए। बधाई।’
विज्ञापन
Trending Videos
CM बनते ही लिया बड़ा फैसला
यह फैसला विजय का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला बड़ा प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है, और इसने राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है।
इस फिल्म में नजर आएंगे विजय
बता दें कि विजय जन नायकन फिल्म में नजर आएंगे। ये विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। पहले यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन समय पर सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई। फिल्म में विजय के साथ ममिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।