हिंदी में यहां देख सकेंगे फिल्म
इस फिल्म का हिंदी संस्करण 16 फरवरी 2025 को रात 8 बजे टेलीविजन पर प्रसारित होगा। कल्कि 2898 एडी ने अपनी शानदार कास्ट, भव्य विजुअल्स और दमदार कहानी की वजह से सिनेमाघरों में जबर्दस्त सफलता प्राप्त की थी। फिल्म के प्रभावशाली किरदार, विशेषकर प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण की जबर्दस्त एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता लिया था। इसके बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म को बड़े पैमाने पर देखा गया। अब यह फिल्म छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
The Waking of a Nation: 'द वेकिंग ऑफ ए नेशन' का टीजर जारी, इस दिन से देखें जलियांवाला बाग कांड की कहानी
ये सितारे भी हैं फिल्म में मौजूद
कल्कि 2898 एडी एक साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म में दिशा पटानी, पशुपति, शोभना, शश्वत चटर्जी, राजेंद्र प्रसाद और ब्रह्मानंदम जैसे कई शानदार कलाकार भी हैं। इस फिल्म के संगीतकार संतोष नारायणन हैं, जिन्होंने इसके संगीत को जीवंत और प्रभावशाली बनाया। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज की ओर से किया गया है।
बॉक्स ऑफिस पर हुई थी इतनी कमाई
कल्कि 2898 एडी का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो भारत में इस फिल्म ने 646.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हिंदी में फिल्म ने 293.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तेलुगु फिल्म ने 286.78 करोड़ रुपये बटोरे थे।
संबंधित वीडियो