फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarak Ratan: जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई तारक रत्न का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज

Sat, 18 Feb 2023 11:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2002 में नंदमुरी तारक रत्न ने'ओकाटो नंबर कुर्राडु' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, वह अपने चचेरे भाई जूनियर एनटीआर की तरह सिल्वर स्क्रीन पर जादू नहीं चला सके।
विज्ञापन
अभिनेता नंदामुरी तारक रत्न - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगू अभिनेता और राजनेता नंदमुरी तारक रत्न का निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शनिवार (18 फरवरी) को उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार नारायण हृदयालय में उनका इलाज चल रहा था। 39 वर्षीय तारक को चित्तूर की एक राजनीतिक रैली के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 27 जनवरी को कुप्पम में तेदेपा महासचिव नारा लोकेश की राज्यव्यापी पदयात्रा के शुभारंभ के दौरान अचानक गिर पड़े थे। नजदीकी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद, उन्हें नारायण हृदयालय में आगे के इलाज के लिए बेंगलुरू ले जाया गया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nida Yasir: पाक एक्ट्रेस निदा ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, 1992 के वर्ल्डकप को लेकर कही बात पर हुई थीं ट्रोल
सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। तारक रत्न मशहूर फिल्म अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन टी रामाराव के पोते और नंदमुरी मोहन कृष्ण के पुत्र थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी आलेख्या और एक बेटी है। तारका रत्न ने राजनीति में कदम रखने से पहले कुछ तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया था। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Karan Johar: मराठी फिल्म 'झिम्मा' का रीमेक बनाएंगे करण जौहर? ये दिग्गज अभिनेत्रियां आ सकती हैं नजर
साल 2002 में उन्होंने 'ओकाटो नंबर कुर्राडु' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, वह अपने चचेरे भाई जूनियर एनटीआर की तरह सिल्वर स्क्रीन पर ज्यादा नाम नहीं कमा सके। उनके निधन पर तेलुगू फिल्म स्टार चिरंजीवी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, "नंदमुरी तारक रत्न  के दुखद असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। इतना उज्ज्वल, प्रतिभाशाली, स्नेही युवा ... बहुत जल्द चला गया! परिवार के सभी सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना! भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।" 
विज्ञापन

तेलुगू एक्टर अल्लू अर्जून भी तारक के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है तारक रत्न गरु के निधन के बारे में जानने पर दिल टूट गया। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। वह शांति से रहे। 



कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने भी तारक रत्न के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ''प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेता श्री नंदमुरी तारक रत्न के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदना। दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना। ओम शांति।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें