फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2: जूनियर एनटीआर के बॉडी डबल ने ठुकराई 'वॉर 2', वजह बताते हुए की बॉलीवुड की आलोचना

Wed, 23 Apr 2025 01:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jr NTR-War 2: जूनियर एनटीआर के बॉडी डबल ईश्वर हैरिस ने खुलासा किया कि उन्होंने 'वॉर 2' में काम करने से इसलिए मना कर दिया। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की आलोचना भी की। 
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर के बॉडी डबल रहे ईश्वर हैरिस ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' में काम करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। माना स्टार्स के साथ एक साक्षात्कार में हैरिस ने कहा कि उन्हें जो फीस दी गई वह बेहद कम थी और उससे उनकी फ्लाइट के खर्च को भी पूरा नहीं हो पाता।

विज्ञापन

 

ईश्वर हैरिस ने क्यों ठुकराई 'वॉर 2'
उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझे अगली फ्लाइट से मुंबई आने को कहा, लेकिन फीस इतनी कम थी कि शायद उससे मेरी उड़ान का खर्च भी पूरा नहीं हो पाता।' हैरिस ने आगे कहा कि उन्हें बॉलीवुड की तुलना में तेलुगु फिल्म उद्योग में बेहतर फीस का ऑफर दिया गया था। उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड हमसे भी बदतर है। मुझे यहां टॉलीवुड में उससे बेहतर भुगतान मिल रहा है। आपके पास इतना अधिक बजट है। आपको बेहतर भुगतान मिलना चाहिए।'
Pahalgam Attack: जहां आतंकी हमला हुआ दो दिन पहले वहीं थी अनुराग-इम्तियाज की बेटियां, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
विज्ञापन

इन दिन रिलीज होगी वॉर 2
उन्होंने 'वॉर 2' के लिए तीन दिन के ऑफर को अस्वीकार कर दिया, क्योंकि इसमें उनके ट्रेवल का खर्चा भी नहीं था। वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा 'वॉर 2' 14 अगस्त को रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित वॉर 2 एनटीआर की बॉलीवुड में पहली फिल्म भी है। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर वॉर का सीक्वल है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था और इसमें टाइगर श्रॉफ भी थे।
सीक्वल का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे और ऋतिक रोशन मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका में नजर आएंगे। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका निभाएंगी।
Kartik Aaryan: डॉक्टर से लेकर तांत्रिक बाबा तक, इन किरदारों से कार्तिक ने दर्शकों को चौंकाया; देखें फिल्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें