नानी की फिल्म 'हिट 3' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म की रिलीज से पहले नानी ने साउथ निर्देशक से साथ मिलाया है। इस फिल्म में नानी के साथ चिरंजीवी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जब एक इंटरव्यू में नानी से चिरंजीवी और ओडेला की फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे खास अनुभव बताया और चिरंजीवी के व्यवहार की तारीफ की।
नानी ने की चिरंजीवी की तारीफ
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, नानी ने कहा, "मैं चिरंजीवी गारू से कई बार मिला, लेकिन इस बार खास था। उन्होंने पहले खाना खाने को कहा। मैंने सुझाव दिया कि चिरंजीवी और श्रीकांत को फिल्म करनी चाहिए। वे मेरे आइडिया से खुश हुए। अभी उस फिल्म के बारे में ज्यादा बात करना जल्दबाजी होगी।" फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज के बाद ही इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा।
कब शुरू होगी शूटिंग
चिरंजीवी और नानी एक फिल्म में नजर आएंगे। इस बात से बेहद उत्साहित हैं फैंन, लेकिन फिल्म का काम अभी शुरू नहीं हुआ है, जो फैंस के लिए थोड़ी निराशा की बात है। मेकर्स चिरंजीवी के साथ एक सीनियर बॉलीवुड हीरोइन को कास्ट करना चाहते हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। फिल्म का निर्माण एसएलवी सिनेमा के सुधाकर चेरुकुरी करेंगे।
यह भी पढ़ें:
Alia Bhatt: आलिया के सौतेले भाई राहुल ने रणबीर को बताया महान पिता, बोले- कौन एनिमल, कौन कपूर? मुझे परवाह नहीं..