फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jana Nayagan Trailer: दिखा थलापति विजय का एक्शन अवतार, खूंखार विलेन बने बॉबी देओल; जन नायकन का ट्रेलर रिलीज

Sat, 03 Jan 2026 06:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jana Nayagan Trailer Out: अभिनेता थलापति विजय की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शकों को ट्रेलर पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं इस ट्रेलर में क्या खास है?
विज्ञापन
जन नायकन - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के स्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दर्शक इसकी हर अपडेट जानना चाहते हैं। ऐसे में मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में विजय का शानदार लुक देखने को मिला है। दर्शक इसे देखकर रोमांचित हो रहे हैं। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या खास है?

विज्ञापन

जन नायकन - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है खास?
2 मिनट 52 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि विजय थलापति आर्मी ऑफिसर होते हैं या फिर वह क्रिमिनल होते हैं। उनकी बेटी के साथ कुछ गलत होता है। वह उसे बचाने निकलते हैं। ऐसे में विलेन बॉबी देओल उनके रास्ते में आते हैं। वह देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। फिर विजय थलापति अपने देश को बचाते हैं। 

जन नायकन - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में इन कलाकारों की दिखी झलक
ट्रेलर में विजय थलापति जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आए हैं। उनके लुक पर काफी काम किया गया है। ट्रेलर में बॉबी देओल का लुक काफी खूंखार है। इसमें प्रकाश राज, नस्सर, पूजा हेगड़े और प्रियमणि की झलक भी दिखी है।

फैंस ने किए कमेंट
फिल्म 'जन नायकन' के ट्रेलर पर दर्शकों ने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'आखिरी बार थलापति।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'थलापति फायर दिख रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'मैं उत्तर भारत से थलापति का फैंन हूं।'

 
विज्ञापन

जन नायकन - फोटो : यूट्यूब
'जन नायकन' के बारे में
आपको बता दें कि 'जन नायकन' के निर्देशक एच विनोथ हैं। यह विजय थलापति की आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद वह अभिनय से संन्यास लेकर राजनीति में अपना करियर बनाएंगे। इसके निर्माता वेंकट के. नारायण हैं। इसे केवीएन प्रोडक्शंस बैनर के तहत बनाया गया है। फिल्म में पूजा हेगड़े, मामिता बैजू, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि, नारायण और प्रकाश राज सहित कई कलाकार होंगे। 'जन नायकन' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म तेलुगु में 'जन नायकुडु' और हिंदी में 'जन नेता' के नाम से रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें