रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर चुकी है। फिल्म थिएटर्स में तीन हफ्ते पहले से लगी हई है। हालांकि आज 'रामायण' के रिलीज के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। जानिए 'जेलर 2' का कलेक्शन।
'जेलर 2' की गिरी कमाई?
रजनीकांत की यह फिल्म 15 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसने शानदार शुरुआत की। फिल्म ने शुरुआती दिनों ताबड़तोड़ कमाई की। आज इस फिल्म की रिलीज को 22 दिन पूरे हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर समय होने और रामायण की रिलीज से इसकी कमाई में असर देखने को मिला है।
आज गुरुवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 95 लाख की कमाई की है। इसके साथ 'जेलर 2' का टोटल नेट कलेक्शन अब 467 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 821.10 करोड़ की कमाई कर ली है।
'रामायण' फिल्म
- फोटो : अमर उजाला
'रामायण' से मिली टक्कर
फिल्म 'रामायण' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म को देशभर में कुल 13,899 शो में दिखाया जा रहा है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
जेलर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' के बारे में
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के निर्माण में बनी 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। इसमें रजनीकांत के साथ विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडू, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Ramayana Movie Collection: बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'रामायण' का हाल? ओपनिंग डे पर फिल्म ने कमाए इतने करोड़