साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा इन उनकी आने वाली फिल्म 'मुकुथी अम्मन 2' की तैयारी में लगी हुई हैं। फिल्म की रिलीज के कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने चैन्नई के एक मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना क। इसके कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं।
महिलाओं को बांटीं साड़ियां
दरअसल, मंगलवार को नयनतारा चेन्नई के कालीकाम्बल कामदेश्वर मंदिर पहुंचीं। इस दौरान वह गहरे नीले रंग की साड़ी में नजर आईं, जिसके बॉर्डर पर पीले और लाल रंग का डिजाइन था। उन्होंने नाक में दो पिन और नोज रिंग भी पहनी हुई थी। उनका यह अंदाज फिल्म में उनके किरदार की याद दिला रहा था।
सामने आए वीडियो में नयनतारा मंदिर में पूजा करती और हवन में बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान मंदिर को फूलों और पत्तियों से सजाया गया था। पूजा पूरी होने के बाद अभिनेत्री ने वहां मौजूद महिलाओं को साड़ियां, फूल और अन्य चीजें बांटीं। इस दौरान वह काफी खुश नजर आईं और उन्होंने अपनी टीम के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मंदिर के पुजारी ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।
देखें वीडियो-