फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopichand Malineni: जाट के बाद इस सुपरस्टार के साथ फिल्म बनाने की तैयारी में गोपीचंद, ये बड़ी जानकारी आई सामने

Tue, 15 Apr 2025 08:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaat Director Gopichand Malineni: 'जाट' से सुर्खियां बटोर रहे निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी इन दिनों एक नई फिल्म की योजना बना रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक यह एक मास एंटरटेनर फिल्म होगी। 
विज्ञापन
जाट का पोस्टर, गोपीचंद मलिनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉलीवुड के मशहूर निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज 'जाट' को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन  किया है। इस बीच अब खबर है कि गोपीचंद एक और बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक वह टॉलीवुड के पावर स्टार पवन कल्याण के साथ एक धमाकेदार मास एंटरटेनर बनाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, उनकी पवन कल्याण की कई फिल्मों को लेकर हर  तरफ अनिश्चितता ही दिख रही है। उनकी बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा 'हरी हरा वीरा मल्लु' से लेकर 'ओजी' और 'उस्ताद भगत सिंह तक', हर प्रोजेक्ट पर सवालों के बादल मंडरा रहे हैं। 

विज्ञापन

Emran Hashmi: इंटीमेट सीन्स को लेकर इमरान हाशमी का बड़ा खुलासा, हीरोइन के असहज होने पर करते थे ये काम

पवन कल्याण - फोटो : एक्स @HHVMFilm
'हरी हरा वीरा मल्लु' की रिलीज पर संशय
पवन कल्याण की हरी हरा वीरा मल्लू को 9 मई को सिनेमाघरों में उतरना था, लेकिन फिल्म की शूटिंग अभी तक पूरी नहीं हुई है। हाल ही में पवन के बेटे मार्क शंकर के साथ हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे ने इस प्रोजेक्ट को और पीछे धकेल दिया। पवन इस समय अपने परिवार के साथ हैं, जिसके चलते शूटिंग का शेड्यूल टल गया। यह फिल्म एक भव्य पीरियड ड्रामा है, जिसमें पवन एक दमदार किरदार में नजर आएंगे। लेकिन रिलीज डेट नजदीक आने के बावजूद प्रचार की कमी और शूटिंग में देरी ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। यह फिल्म तय समय पर रिलीज हो पाएगी या नहीं? यह सवाल हर किसी के मन में है।
OTT This Week: 'खौफ' से लेकर 'लॉगआउट' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा हॉरर-थ्रिलर का तड़का

पवन कल्याण - फोटो : एक्स @DVVMovies
'ओजी' का भी नहीं कोई अता-पता
पवन की एक और बहुचर्चित फिल्म ओजी भी चर्चा में है, लेकिन इसके शूटिंग शेड्यूल को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। सुजीत के निर्देशन में बन रही इस स्टाइलिश एक्शन फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इस बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पवन की राजनीतिक व्यस्तताएं और निजी जिम्मेदारियां इस प्रोजेक्ट को भी प्रभावित कर रही हैं। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही इस फिल्म से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।

'उस्ताद भगत सिंह' की राह में रुकावटें
पवन कल्याण और निर्देशक हरीश शंकर की जोड़ी वाली उस्ताद भगत सिंह भी फैंस के लिए खास है। यह फिल्म विजय की तमिल हिट थेरी से प्रेरित है और इसमें पवन एक दमदार पुलिसवाले के किरदार में दिखेंगे। लेकिन इस प्रोजेक्ट की रफ्तार भी धीमी पड़ती दिख रही है। पवन की दूसरी व्यस्तताओं के चलते इस फिल्म की शूटिंग बार-बार टल रही है। फैंस को इस जोड़ी से बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन कब तक यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं।
विज्ञापन

गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म में करेंगे काम?
इन सबके बीच एक नई खबर ने फैंस का ध्यान खींचा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी पवन कल्याण के साथ एक धमाकेदार मास एंटरटेनर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 2026 में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। गोपीचंद की फिल्में अपने जोश और मास अपील के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें