'टॉक्सिक' में हुमा का किरदार
आपको बता दें कि हुमा कुरैशी ने फिल्म 'फिल्म' टॉक्सिक में एलिजाबेथ का किरदार निभाया है। बताया जाता है कि यह किरदार शांत और शालीन है। उनके अलावा फिल्म में यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और नयनतारा हैं। इसे गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म देखकर कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स को फिल्म बोर लगी है, तो वहीं कुछ यूजर्स ने बताया है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।
एक यूजर ने फिल्म को 'सीधे-सीधे टॉर्चर' बताया और कहा कि यह अनुभव 90 मिनट का ट्रेलर देखने जैसा था। फिल्म एक सीन से दूसरे सीन तक बहुत धीमी गति से आगे बढ़ती है।
वहीं एक दूसरे यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा 'डार्क, रॉ और कभी न भूलने वाला। 'टॉक्सिक' में यश का अंदाज एकदम अलग लेवल का है। एक ऐसा विजुअल और साउंड का जबरदस्त अनुभव जो बड़े पर्दे पर ही देखा जाना चाहिए। जबरदस्त क्रेज।'
फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में
'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म के जरिए यश चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं।
यश की आखिरी रिलीज फिल्म 2022 में आई 'केजीएफ 2' थी।
हुमा कुरैशी का वर्कफ्रंट
हुमा कुरैशी के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'पूजा मेरी जान' का हिस्सा होंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'गुलाबी' का भी हिस्सा होंगी। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर पाई थी। 'टॉक्सिक' से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।