फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉक्सिक एक्स रिव्यू: तीन घंटे की फिल्म सजा या मजा? ‘टॉक्सिक’ देखकर क्या बोले दर्शक; यश के लिए कह डाली यह बात

Wed, 26 Aug 2026 10:23 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Toxic X Review: फिल्म 'टॉक्सिक' आज 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, हालांकि एक्स पर यूजर्स की राय बंटी हुई है। 
विज्ञापन
टॉक्सिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यश की फिल्म 'टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' बुधवार को काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ चार साल की मेहनत के बाद यह फिल्म आखिरकार दर्शकों तक पहुंची है। एक्स पर मिल रही शुरुआती प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि इस पर लोगों की राय बंटी हुई है। आइए जानते हैं दर्शकों को फिल्म कैसी लगी है?
विज्ञापन

यूजर को कैसी लगी 'टॉक्सिक'?
एक यूजर ने एक्स पर फिल्म की बुराई की है। उसने कहा है कि यह फिल्म बहुत बेकार है। एक दूसरे यूजर ने यश को सलाह देते हुए लिखा 'यश को KGF की अगली कड़ी पर काम करना चाहिए ना कि टॉक्सिक जैसी फिल्म बनानी चाहिए।'
यूजर ने फिल्म को बताया टॉर्चर
एक और दर्शक ने फिल्म के पहले हिस्से के बारे में काफी सख्त राय दी। उन्होंने इसे 'सीधे-सीधे टॉर्चर' बताया और कहा कि यह अनुभव 90 मिनट का ट्रेलर देखने जैसा था। यूजर ने आगे कहा फिल्म एक सीन से दूसरे सीन तक बहुत धीमी गति से आगे बढ़ती है। कुछ दोस्त तो थिएटर से बीच में ही बाहर चले गए थे।
 
यूजर को औसत लगी फिल्म
एक यूजर ने फिल्म को औसत बताया है। उसने लिखा है 'ईमानदारी से टॉक्सिक मिलिजुली है। विजुअल अच्छे हैं। मगर कहानी और अच्छी हो सकती थी।'
  यूजर ने दी मिलीजुली प्रतिक्रिया
एक और यूजर ने फिल्म पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि कियारा और यश के साथ कुछ एक्शन सीन और कुछ हिस्से अच्छे हैं, लेकिन बाकी फिल्म देखने में थकाऊ लगती है।
यूजर को अच्छी लगी फिल्म
वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें फिल्म अच्छी लगी है। उन्होंने शुरूआती प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा 'डार्क, रॉ और कभी न भूलने वाला। 'टॉक्सिक' में यश का अंदाज एकदम अलग लेवल का है। एक ऐसा विजुअल और साउंड का जबरदस्त अनुभव जो बड़े पर्दे पर ही देखा जाना चाहिए। जबरदस्त क्रेज।'
 
विज्ञापन

फिल्म टॉक्सिक के बारे में  
  • फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं।
  • इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां नजर आएंगी।
  • फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
  • फिल्म के जरिए यश चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं।
  • यश की आखिरी रिलीज फिल्म 2022 में आई 'केजीएफ 2' थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें