फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansika Motwani Wedding: क्या ओटीटी पर स्ट्रीम होगी हंसिका मोटवानी की शादी? जानें वेडिंग से जुड़ी डिटेल्स

Sun, 13 Nov 2022 02:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसिका मोटवानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोहेल कथूरिया के साथ अपनी सगाई की कुछ तस्वीरों शेयर की थीं, जिसके बाद ही उनकी शादी की चर्चा जोरों पर हैं। 
विज्ञापन
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथूरिया - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की मशहूर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री को उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया ने फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। वहीं, अब खबर है कि हंसिका मोटवानी की शादी की लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा।

विज्ञापन

 
दरअसल, हंसिका मोटवानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोहेल कथूरिया के साथ अपनी सगाई की कुछ तस्वीरों शेयर की थीं। सोहेल ने एफिल टावर के सामने अपने घुटनों पर बैठकर फिल्मी अंदाज में हंसिका को प्रपोज किया था। इस पोस्ट को हंसिका ने कैप्शन दिया था, अभी और हमेशा के लिए। वहीं, अब दोनों 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।


 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हंसिका मोटवानी की शादी की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। हालांकि अभी यह बात साफ नहीं हुई है कि किस एप पर हंसिका की शादी को दिखाया जाएगा और न ही इस सिलसिले में आधिकारिक पुष्टि हुई है। वहीं, खबरों की मानें तो दोनों की शादी की स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का नाम सबसे आगे है।
विज्ञापन

 
बता दें कि हंसिका मोटवानी की शादी 4 दिसंबर को होने वाली है। दोनों जयपुर में 450 साल पुराने मुंडोता किले में सात फेरे लेने वाले हैं। वहीं, 2 दिसंबर से प्री फंक्शन की शुरुआत होगी। पहले दिन सूफी नाइट और हेल्दी सेरेमनी के साथ होगी। फिर अगले दिन 3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें