फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth Good Bad Ugly: रजनीकांत ने दी अजित कुमार को बधाई, 'गुड बैड अग्ली' के बारे में दिया खास संदेश

Thu, 10 Apr 2025 03:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Good Bad Ugly: जेलर 2 की शूटिंग के लिए चेन्नई रवाना होने से पहले रजनीकांत ने अजित कुमार अभिनीत फिल्म 'गुड बैड अग्ली' के बारे में खास बात कही है, जिससे अजीत के फैंस खुशी के झूम रहे हैं।
 
विज्ञापन
रजनीकांत ने अजीत की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' के लिए बधाई दी - फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth, ultimate_star_ajith
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' आज (10 अप्रैल) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को प्रशंसकों की ओर से साकारत्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फैंस के अलावा रजनीकांत ने भी फिल्म की रिलीज को लेकर अजित कुमार की फिल्म के बारे में खास बात कही है।
विज्ञापन

 

रजनीकांत ने अजीत को दी बधाई
जेलर 2 की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए चेन्नई रवाना होने से पहले रजनीकांत ने मीडिया से बातचीत की और कहा, "गुड बैड अग्ली आज रिलीज हो गई है। अजित कुमार को बधाई।"

 

कार्तिक सुब्बाराज ने फिल्म को लेकर किया था पोस्ट
हाल ही में, निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने भी अजीत कुमार को उनकी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने इस फिल्म के अभिनेता अजित और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "GoodBadUgly एक मजेदार, मसाला एंटरटेनर है। सभी अजीत कुमार सर के प्रशंसकों के लिए एक उपहार। टीम को बधाई और एक बड़े ब्लॉकबस्टर के लिए शुभकामनाएं।"

जीवी प्रकाश ने फैंस का किया धन्यवाद
गुड बैड अग्ली के संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार ने फिल्म का म्यूजिक पसंद करने के लिए फैंस का धन्यवाद देते हुए एक्स पर लिखा, ''गुड बैड अग्ली और BGM और संगीत के लिए शानदार प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद... ब्लॉकबस्टर, आप सभी का धन्यवाद।"
विज्ञापन

फिल्म गुड बैड अग्ली
गुड बैड अग्ली आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक तमिल मसाला फिल्म है। फिल्म का निर्देशन आदिक रविचंद्रन और इसका निर्माण मैथ्री मूवी मेकर्स ने किया है। इस फिल्म में अजित कुमार के अलावा तृषा कृष्णन ने भी मुख्य किरदार निभाया है। यह एक अपराधी की कहानी है, जो अपने जीवन में कुछ घटनाओं के बाद बदल जाता है।

यह भी पढ़ें:
Zendaya Tom Holland Wedding: जानिए कब होगी जेंडाया-टॉम हॉलैंड की शादी, स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने शेयर की अपडेट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें