फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajamouli: दिन में दिया एग्जाम, रात में हैदराबाद पहुंचकर किया गाना शूट; राजामौली ने की इस एक्ट्रेस की तारीफ

Thu, 17 Jul 2025 08:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajamouli Viral Video: आरआरआर फिल्म के लिए ऑस्कर जीत चुके निर्देशक एसएस राजामौली ने पुष्पा फेम एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग का एक पूराना किस्सा भी सुनाया।
 
विज्ञापन
निर्देशक एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक एसएस राजामौली ने हाल ही में हैदराबाद में फिल्म जूनियर के प्री-रिलीज इवेंट में हिस्सा लिया। इस मौके पर पुष्पा फेम एक्ट्रेस भी मौजूद थीं। राजामौली ने इस दौरान एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की और साथ ही उनकी उर्जा और जुनून को सराहा।
विज्ञापन

 

श्रीलीला की जमकर तारीफ की
फिल्म जूनियर के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने श्रीलीला की खूब जमकर तारीफ की और कहा, 'हम सब उनके साथ हैं।' आगे राजामौली ने याद करते हुए एक पुराना किस्सा शेयर किया और कहा, 'कैसे वह (श्रीलीला) दिन में मुंबई में अपनी मेडिकल क्लास और परीक्षाएं देती थीं, फिर शाम को #VairalaVayyari गाने की शूटिंग के लिए हैदराबाद जाती थीं और अगली सुबह वापस मुंबई लौट आती थीं।' Vairala Vayyari गाना फिल्म जूनियर का है।

 

राजामौली ने श्रीलीला के जुनून और ऊर्जा को सराहा
राजामौली ने आगे कहा, " श्रीलीला-आप जो हासिल करना चाहती हैं, उसके प्रति उस तरह की ऊर्जा, उस तरह का उत्साह, उस तरह का जुनून, मैं वाकई उसकी सराहना करता हूं।" आगे एस एस राजामौली ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और साथ ही कहा कि यह अभिनेत्री जरूर आगे बढ़ेगी।
 
विज्ञापन

राजामौली और श्रीलीला का वर्कफ्रंट
इन दिनों एस एस राजामौली अपनी आगामी फिल्म 'SSMB29' लेकर आ रहे हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में साउथ स्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में महेश के अलावा प्रियंका चोपड़ा और साउथ एक्टर पृथ्वी सुकुमारन नजर आएंगे। वहीं श्रीलीला आने वाली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा श्रीलीला, साउथ एक्टर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह में भी नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Ananya Panday: अनन्या ने भाई अहान के साथ शेयर कीं बचपन की खास तस्वीरें, 'सैयारा' की रिलीज से पहले लिखा नोट


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें