फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: साध्वियों से मिलीं तमन्ना भाटिया, संवाद करती दिखीं अभिनेत्री, आशीर्वाद भी लिया

Tue, 25 Mar 2025 12:42 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी आने वाली फिल्म ‘ओडेला 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़े एक खास कार्यक्रम में अभिनेत्री ने शिव शक्ति यानी शिव की साधन करने वाली साध्वियों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
फिल्म 'ओडेला 2' में साध्वी की भूमिका में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह कुछ साध्वियों के बीच बैठी दिख रही हैं। साध्वियों और अभिनेत्री के बीच आध्यात्मिक संवाद हो रहा है। तमन्ना के चेहरे पर भी शांति और प्रसन्नता नजर आ रही है। यह कार्यक्रम तमन्ना की आने वाली फिल्म ‘ओडेला 2’ से जुड़ा है। जानिए, इस वीडियो में और क्या-क्या दिखा? तमन्ना को किस तरह का अनुभव हुआ? 

विज्ञापन


तमन्ना ने लिया साध्वियों का आशीर्वाद 
तमन्ना भाटिया ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है, उसमें वह कुछ साध्वियों से आशीर्वाद ले रही हैं। इन साध्वियों का पहनावा, वेश-भूषा बिल्कुल वैसी ही है, जैसी फिल्म ‘ओडेला 2’ में तमन्ना भाटिया के किरदार की है। ये साध्वियां असल में भगवान शिव की स्तुति करती हैं, उनके लिए ही समर्पित रहती हैं। इन साध्वियों से तमन्ना ने बहुत देर तक बातचीत की। 

ये खबर भी पढ़ें: Odela 2 Teaser: प्रयागराज महाकुंभ में तमन्ना भाटिया की 'ओडेला 2' का टीजर रिलीज, रौद्र रूप में दिखीं अदाकारा  

 


क्या है ओडेला 2 की कहानी
फिल्म ‘ओडेला 2’ की कहानी की बात की जाए तो यह एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को अशोक तेजा ने निर्देशित किया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया का किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है। ट्रेलर में तो अभिनेत्री का रूप काफी रौद्र नजर आया था। यह फिल्म ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ की अगली कड़ी है। 

ये खबर भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia Odela 2: 'ओडेला 2' में भैरवी के रोल को लेकर तमन्ना भाटिया ने कही खास बात, बोलीं- भाग्यशाली...

निजी जीवन में मुश्किल समय 

विज्ञापन

अगर तमन्ना भाटिया के निजी जीवन की बात करें तो प्रेमी विजय वर्मा ने उनका अलगाव हो चुका है। इनकी राहें अब जुदा हो चुकी हैं। दोनों को लंबे वक्त से साथ नहीं देखा गया है। इन्हीं खबरों के बीच ही तमन्ना भाटिया अपनी आने वाली फिल्म ‘ओडेला 2’ का प्रचार कर रही हैं।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें