कर्नाटक पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म करने और अपराध का वीडियो लीक करने की धमकी देकर पैसे वसूलने के मामले में मशहूर लोकप्रिय कन्नड़ फिल्म निर्माता वीरेंद्र बाबू को गिरफ्तार किया है। यह मामला 2021 का है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता से जबरन वसूली की कोशिश करने के मामले में शनिवार को कन्नड़ फिल्म निर्माता को गिरफ्तार किया गया।
दो साल बाद दर्ज करवाई शिकायत
घटना 2021 में हुई, लेकिन बाद में सामने आई जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के बयान के अनुसार, लगातार उत्पीड़न से बचने के लिए उसे आरोपी की मांगों को पूरा करने के लिए अपने सोने के आभूषण बेचने पड़े। हालांकि, 30 जुलाई को संबंधित फिल्म निर्माता ने उनसे एक बार फिर संपर्क किया और धमकियां जारी कीं।
Kumar Sanu: कुमार सानू ने संदीप खुराना के साथ मिलकर गाया 'वंदे मातरम' गीत, स्वतंत्रता दिवस पर होगा रिलीज
पीड़िता को धमकाया
पीड़िता ने यह भी दावा किया कि निर्माता ने उसे जबरदस्ती कार में बिठाया और बंदूक का इस्तेमाल कर उसे धमकाया, जिससे उसे और अधिक उत्पीड़न और जबरन वसूली का शिकार होना पड़ा। शिकायत बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज की गई है। कथित घटना को लेकर कोडिगेहल्ली पुलिस ने आरोपी के दोस्तों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। लगातार जांच चल रही है।
Gadar 2: 'गदर 2' की बंपर ओपनिंग पर खुशी से झूमीं कंगना रणौत, सनी देओल की तारीफ कर माफिया पॉलिटिक्स पर कसा तंज
वीरेंद्र पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार
पिछले साल वीरेंद्र बाबू को अपनी राजनीतिक पार्टी के माध्यम से विधान सभा और लोकसभा चुनावों के लिए टिकट प्रदान करने का वादा करके व्यक्तियों को धोखा देने के आरोप में बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया था। सैंडलवुड अभिनेता पर धारवाड़ के बसवराज बी गोसल नामक व्यक्ति के नेतृत्व वाले एक समूह को चुनाव टिकट की गारंटी देकर 1.8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस घटना के संबंध में बसवराज बी गोसल द्वारा एक औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज की गई थी।
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' की क्लिप फिर हुई लीक, मेकर्स ने दर्ज कराई एफआईआर