'OG' को लेकर दी अहम जानकारी
इमरान हाशमी ने अपने एक्स अकाउंट पर आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म 'TheyCallHimOG' को लेकर एक खास जानकारी दी है। इमरान ने 'OG' की एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक हाथ दिखाई दे रहा है, जिस पर सुनहरे रंग की घड़ी दिखाई दे रही है और साथ ही उस हाथ ने आवरग्लास पकड़ा हुआ है। इस खास तस्वीर के साथ नीचे फिल्म का नाम लिखा है - 'They Call Him OG' इस रहस्यमयी तस्वीर के साथ इमरान ने लिखा कि आज 2 सितंबर शाम ठीक 4:05pm पर फिल्म 'ओजी' के बारे में कुछ खास सामने आएगा।
फिल्म 'OG' के बारे में
फिल्म 'They Call Him OG' में पवन कल्याण के अलावा प्रियंका अरुल मोहन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में नजर आ सकत हैं। फिल्म में पवन, इमरान और प्रियंका के अलावा अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी, हरीश
उथमन, प्रकाश राज, शाम जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत थमन दे तैयार किया है। यह फिल्म 25 सितंबर 2025 को रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: Mrunal Thakur: 'कुछ यादें टाइमलेस होती हैं', मृणाल ठाकुर ने शेयर की 'सीता रामम' की बीटीएस तस्वीरें; लिखा नोट