दुलकर ने शेयर किया रैपअप वीडियो
'किंग ऑफ कोठा' 2023 में रिलीज हुई थी। इस तरह से यह दुलकर की मलयालम फिल्मों में वापसी मानी जा रही है। फिल्म के निर्माताओं ने 'आई एम गेम' की शूटिंग खत्म होने पर एक रैपअप वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दुलकर अपनी पूरी टीम के साथ जोश के साथ नजर आ रहे हैं। दुलकर ने पूरी टीम को एक बड़े परिवार की तरह बताया, जो पिछले 11 महीनों से एक साथ जुड़ी रही।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म के डायरेक्टर नाहास हिदायत (Nahas Hidayath) हैं, जो पहले RDX जैसी फिल्म बना चुके हैं। इसकी कहानी सजीर बाबा, बिलाल मोइदु और इस्माइल अबूबकर ने मिलकर लिखी है। जेक बेजॉय का संगीत है। फिल्म में काफी जबरदस्त एक्शन और स्टंट सींस भी हैं, जिन्हें अनबरिव मास्टर्स ने कोरियोग्राफ किया है।
किस खास दिन रिलीज होगी 'आई एम गेम'
फिल्म 'आई एम गेम' को 20 अगस्त को ओणम के दिन पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में दुलकर के अलावा एंटनी वर्गीस, मैसस्किन, कयादु लोहार, कथिर, पार्थ तिवारी और संयुक्ता विश्वनाथन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर क्या है कंगना रनौत का प्लान? बोलीं- 'अमेरिका को महान दिखाने की कोशिश...'