अंग्रेसी में भी हुई है 'टॉकिस्क' की शूटिंग
'केजीएफ 2' की रिलीज के चार साल बाद कन्नड़ सुपरस्टार यश फिल्म 'टॉक्सिक' से बड़ी स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यश ने हाल ही में अपने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल 'द मूवी रिपोर्ट' पर बात की। उन्होंने कहा, 'टॉक्सिक एक बहुत अनोखी फिल्म है। इसका मकसद भी 'रामायण' जैसा ही है- अपनी कहानी और प्रतिभा को दुनिया के सामने लाना। इसलिए हमने इसे अंग्रेजी में भी शूट किया है।'
यश के नजरिए से कैसी फिल्म है 'टॉक्सिक'
यश ने आगे बताया कि ऊपर से देखने पर 'टॉक्सिक' एक गैंगस्टर फिल्म लगती है, लेकिन असल में यह बहुत गहरी और जटिल कहानी है। इसमें एक व्यक्ति के अंदरूनी संघर्ष और उसके अंधेरे पक्ष को खास अंदाज में दिखाया गया है। ज्यादातर बातें रूपकों (metaphors) के जरिए बताई गई हैं।
हॉलीवुड की इस फिल्स से की तुलना
'टॉक्सिक' एक मूल ऑरिजनल यानी आईपी फिल्म है, जो आजकल बहुत कम मिलती है। यश ने इसे 'सिनर्स' जैसी हॉलीवुड फिल्म से जोड़ा है, जो 2025 में रिलीज हुई। 'सिनर्स' ऑस्कर में 16 नामांकन पाकर इतिहास रच चुकी है।