कब ओटीटी पर आएगी फिल्म?
प्राइम वीडियो ने पहले ही बताया था कि ‘दृश्यम 3’ अपने थिएटर रन खत्म होने के बाद उनके प्लेटफॉर्म पर आएगी। आमतौर पर कोई भी थिएट्रिकल फिल्म 6 से 8 हफ्तों के भीतर OTT पर रिलीज हो जाती है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में स्ट्रीम होना शुरू हो सकती है, लेकिन फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
OTT रिलीज को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। खासकर उन लोगों के लिए जो मोहनलाल की इस फिल्म को घर बैठे देखना चाहते हैं। 21 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने के बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन इसके OTT रिलीज डेट का इंतजार अभी जारी है।
'दृश्यम 3' के बारे में
'दृश्यम 3', 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरा पार्ट है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था। 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 42.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
ये भी पढ़ें- ‘ये तुम्हें बर्बाद कर देगा’, बॉलीवुड के इन सितारों ने दी थी हनी सिंह को सलाह; नशे से दूर रहने की कही थी बात
दूसरा पार्ट 2021 में आया। कोविड महामारी में लॉकडाउन के चलते इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। यह फ्रेंचाइजी इतनी पसंद की गई कि हिंदी समेत कई भाषाओं में इसके रीमेक बने हैं। 'दृश्यम 3' मूल रूप से एक मलयालम फिल्म है, लेकिन इसे तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी डब करके रिलीज किया गया है।