फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्या से पहले इस एक्टर की आखिरी फिल्म होने वाली थी ‘करुप्पु’, फिल्ममेकर बालाजी ने किया खुलासा; कही ये बात

Thu, 28 May 2026 10:04 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karuppu Movie: एक्टर सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है, लेकिन पहले ये फिल्म किसी और एक्टर को ऑफर की गई थी। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
करुप्पु - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म करुप्पु 15 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार कमाई कर रही है। फिल्म 13 दिनों में 163.20 करोड़ की कमाई कर चुकी है। लेकिन ये फिल्म सूर्या से पहले दूसरे एक्टर को ऑफर की गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वो एक्टर ये फिल्म नहीं कर पाए। 

इस एक्टर के लिए लिखी गई थी स्क्रिप्ट 

विज्ञापन

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में फिल्ममेकर आरजे बालाजी ने बताया कि फिल्म ‘करुप्पु’ सबसे पहले एक्टर विजय के लिए लिखी गई थी। यह फिल्म उनकी राजनीति में आने से पहले आखिरी फिल्म होने वाली थी।

लेकिन बाद में जब विजय ने इस प्रोजेक्ट को रिजेक्ट कर दिया, तो यह फिल्म सूर्या तक पहुंची, जिन्होंने स्क्रिप्ट पढ़कर इसमें अपने सुझाव दिए और फिल्म के फाइनल वर्जन को आकार देने में मदद की।

विज्ञापन

थलापति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

विजय के साथ हुई थीं कई मीटिंग्स
बालाजी ने कहा कि शुरुआत में इस फिल्म को लेकर विजय के साथ कई मीटिंग्स हुई थीं। उन बैठकों में उनकी राजनीति में एंट्री और आखिरी फिल्म के चुनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी। हालांकि बाद में विजय ने इस प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला लिया। इस पर बालाजी ने कहा कि उन्होंने उनके फैसले का पूरा सम्मान किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि उनके कारण बिल्कुल सही थे।

करुप्पु - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज के बाद विजय ने टीम को दी बधाई  
मैंने उनसे कहा, ‘सर, मैं आपके फैसले का सम्मान करता हूं, बहुत-बहुत धन्यवाद।’ क्योंकि उस समय तक मैं उन्हें दो फिल्में सुना चुका था। मुझे लगा कि उन्होंने मेरे काम और क्रिएटिविटी को जो सम्मान दिया, वो मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।’ बालाजी ने यह भी बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद विजय ने टीम को बधाई भी दी।

ये भी पढ़ें- NTR की 103वीं जयंती पर जूनियर एनटीआर ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, भावुक नजर आए एक्टर; देखें वीडियो
विज्ञापन

फिल्म 'करुप्पु' - फोटो : इंस्टाग्राम

'करुप्पु' के बारे में
फिल्म 'करुप्पु' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें सूर्या के अलावा तृषा कृष्णन, इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू लीड रोल में हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें