फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Khossla: सोनाक्षी सिन्हा की साउथ फिल्म ‘जटाधरा’ का हिस्सा बनीं दिव्या खाेसला, इस किरदार में आएंगी नजर

Sat, 23 Aug 2025 08:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड से साउथ फिल्मों की तरफ रूख किया है। वह एक साउथ फिल्म ‘जटाधरा’ में लीड रोल कर रही हैं। इस फिल्म का हिस्सा अब दिव्या खोसला भी बन रही हैं। दिव्या किस किरदार में नजर आएंगी? इस बारे में मेकर्स ने एक पोस्टर साझा करके जानकारी दी है। 

विज्ञापन
फिल्म 'जटधरा' में दिव्या खोसला का लुक - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्में अब पैन इंडिया के लिए बन रही हैं। जल्द ही साउथ के नामी कलाकारों के साथ ‘जटाधरा’ फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा दिव्या खोसला भी नजर आएंगी। मेकर्स ने दिव्या के लुक का एक पोस्टर शेयर किया है। साथ ही उनके किरदार के नाम की जानकारी भी दी है।  

विज्ञापन

 

 

क्या है दिव्या खोसला के किरदार का नाम 
‘जटाधरा’ फिल्म में मेकर्स ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें दिव्या साड़ी पहने नजर आ रही हैं। साथ ही पोस्टर पर उनके किरदार का नाम सितारा लिखा है। वह पोस्टर में कहीं खोई सी नजर आ रही हैं। इस फिल्म में साउथ एक्टर सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में हैं। वह एक शिव भक्त का किरदार फिल्म में निभा रहे हैं। 

'जटाधरा' में अलग है सोनाक्षी का लुक 
साउथ फिल्म 'जटाधरा' का टीजर भी हाल ही में रिलीज हुआ। इसमें सोनाक्षी सिन्हा का लुक काफी चर्चा में बना रहा। फिल्म के टीजर में वह रौद्र अवतार में देखीं। सोनाक्षी जो किरदार फिल्म में निभा रही हैं, वह हटकर है। टीजर में इस किरदार के माथे पर लाल तिलक नजर आया, भारी-भरकम गहने पहने और हाथ में तलवार लिए वह दिख रही हैं। साथ ही वह क्रोध में अपने दुश्मनों पर हमला करती नजर आ रही हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Jatadhara Teaser: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ का टीजर रिलीज, रौद्र रूप में नजर आईं एक्ट्रेस 

वीएफएक्स का हुआ है खूब इस्तेमाल 

विज्ञापन

फिल्म 'जटाधरा' एक पौराणिक कहानी पर आधारित है। प्रेरणा अरोड़ा द्वारा निर्मित, वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शानदार VFX देखने को मिलेगा। यह फिल्म इस साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें