फिल्म 'जटधरा' में दिव्या खोसला का लुक
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
साउथ फिल्में अब पैन इंडिया के लिए बन रही हैं। जल्द ही साउथ के नामी कलाकारों के साथ ‘जटाधरा’ फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा दिव्या खोसला भी नजर आएंगी। मेकर्स ने दिव्या के लुक का एक पोस्टर शेयर किया है। साथ ही उनके किरदार के नाम की जानकारी भी दी है।
क्या है दिव्या खोसला के किरदार का नाम
‘जटाधरा’ फिल्म में मेकर्स ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें दिव्या साड़ी पहने नजर आ रही हैं। साथ ही पोस्टर पर उनके किरदार का नाम सितारा लिखा है। वह पोस्टर में कहीं खोई सी नजर आ रही हैं। इस फिल्म में साउथ एक्टर सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में हैं। वह एक शिव भक्त का किरदार फिल्म में निभा रहे हैं।
'जटाधरा' में अलग है सोनाक्षी का लुक
साउथ फिल्म 'जटाधरा' का टीजर भी हाल ही में रिलीज हुआ। इसमें सोनाक्षी सिन्हा का लुक काफी चर्चा में बना रहा। फिल्म के टीजर में वह रौद्र अवतार में देखीं। सोनाक्षी जो किरदार फिल्म में निभा रही हैं, वह हटकर है। टीजर में इस किरदार के माथे पर लाल तिलक नजर आया, भारी-भरकम गहने पहने और हाथ में तलवार लिए वह दिख रही हैं। साथ ही वह क्रोध में अपने दुश्मनों पर हमला करती नजर आ रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Jatadhara Teaser: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ का टीजर रिलीज, रौद्र रूप में नजर आईं एक्ट्रेस
वीएफएक्स का हुआ है खूब इस्तेमाल
फिल्म 'जटाधरा' एक पौराणिक कहानी पर आधारित है। प्रेरणा अरोड़ा द्वारा निर्मित, वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शानदार VFX देखने को मिलेगा। यह फिल्म इस साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।