फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Varma: गुलशन देवैया ने विजय-तमन्ना के रिश्ते पर लगाई मुहर? एक्टर की पोस्ट पर दिया यह रिएक्शन

Wed, 26 Apr 2023 04:47 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिश्ते की अफवाहें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल होने के बाद अफवाहें शुरू हुईं और फैंस को यकीन हो गया कि दोनों के बीच में कुछ चल रहा है। 
विज्ञापन
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिश्ते की अफवाहें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल होने के बाद अफवाहें शुरू हुईं और फैंस को यकीन हो गया कि दोनों के बीच में कुछ चल रहा है। दोनों इस साल एक साथ गोवा में छुट्टियां मनाने नजर आए थें। इसके बाद से उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हाल ही में दोनों को डिनर डेट एन्जॉय करते हुए भी स्पॉट किया गया था, लेकिन अफेयर की अफवाहों पर अभी तक न तो तमन्ना और न ही विजय ने चुप्पी तोड़ी है। हालांकि, विजय वर्मा की पोस्ट पर गुलशन देवैया की एक हालिया टिप्पणी ने विजय और तमन्ना की डेटिंग अफवाहों को और हवा दी है।

विज्ञापन




गुलशन देवैया ने यह किया विजय की पोस्ट पर कमेंट 
विजय वर्मा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी सीरीज दहाद का एक टीजर वीडियो साझा किया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी हैं। गुलशन देवैया ने उनकी पोस्ट पर एक प्रतिक्रिया देते हुए जिसने बहुत ध्यान आकर्षित किया। एक सूक्ष्म संकेत देते हुए गुलशन ने टिप्पणी की, “मेरी तमन्नाह तो तू था … अच्छा धोखा दिया है तूने मुझे। थैंक गॉड मेरी इज्जत नहीं लुटी... नहीं तो... हे राम।" हालांकि,  एक्टर ने अभी तक गुलशन की टिप्पणी का जवाब नहीं दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के बाहर हुए स्पॉट
बता दें कि हाल ही में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को एक साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। तमन्ना को टू-टोन ग्रे पैंट के साथ एक सफेद स्लीवलेस टॉप पहने देखा गया। वहीं, विजय ने ग्रे टी-शर्ट के ऊपर चेकर्ड शर्ट पहनी थी। उन्हें एक ही कार में जाते हुए देखा गया था। बाहर निकलने से पहले उन्होंने पैपराजी को हाथ हिलाया और मुस्कुराया। यह भी पढ़ें-  Bhojpuri : मोनालिसा के पति संग इश्क फरमाएंगी अक्षरा सिंह, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने की फिल्म की घोषणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें