रद्द किए गए 'धुरंधर 2' के शो
फिल्म के पेड प्रीव्यू शो बुधवार शाम 5:30 बजे से शुरू होने वाले थे, लेकिन सिनेमा चेन ने बताया कि तमिल वर्जन उपलब्ध न होने की वजह से तमिल पेड प्रीव्यू शो रद्द करने पड़े।
उन्होंने आगे बताया कि इन शो की जगह अब हिंदी पेड प्रीव्यू शो दिखाए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा कि जिन लोगों ने टिकट खरीदे थे, उन्हें अब रिफंड देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
फिल्म 'धुरंधर 2' के एक दृश्य में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म को मिल सकता है फायदा
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 19 मार्च को दुनिया भर में रिलीज होगी। इसे ईद के वीकेंड का फायदा मिलने की उम्मीद है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। इसमें रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारों की टीम नजर आएगी।