गाना नहीं लिखना चाहते थे रकीब
रकीब आलम के लिखे गाने 'सरके चुनर' पर विवाद होने के बाद उन्होंने कहा है कि वह यह गाना नहीं लिखना चाहते थे, लेकिन डायरेक्टर के कहने पर कन्नड़ भाषा के गाने को वर्ड-टू-वर्ड ट्रांसलेट कर दिया। रकीब आलम हिंदी सिनेमा के जाने-माने गीतकार हैं। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं। हालांकि अभी तक यह बात साफ नहीं हुई है कि गाने के कन्नड़ बोल किसने लिखे थे।
विवादों में घिरा पहला गाना
'सरके चुनर' गाने को सिंगर सत्यवती राठौड़ उर्फ मंगली ने गाया है। मंगली तेलंगाना की मशहूर लोक गायिका हैं। वह तमिल, तेलुगू और दूसरी भाषाओं में गाना गाती हैं। उन्होंने इस गाने से हिंदी में डेब्यू किया था। उनका हिंदी का पहला गाना ही विवादों में आ गया है। उन्होंने इसी फिल्म का तेलुगू वर्जन गाना भी गाया है।