'धुरंधर 2' पर रोक लगाने की मांग
लाइव लॉ के अनुसार, एक वकील ने जज के सामने यह बात रखी कि यह फिल्म राजनीतिक विषयों पर आधारित है। इसलिए इसे चुनाव के दौरान प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। चूंकि तमिलनाडु में एक महीने के भीतर चुनाव होने वाले हैं, इसलिए फिल्म की रिलीज का समय विवाद का विषय बन गया है।
पीठ ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वह एक औपचारिक रिट याचिका दायर करे और उसके बाद तत्काल सुनवाई की मांग करे। फिल्म की रिलीज पर रोक लगेगी या नहीं, इस पर फैसला तभी होगा जब अदालत इस याचिका पर सुनवाई करेगी।
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
जहां 'पुष्पा 2' अपने पहले चार दिनों में 795.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे आगे है, वहीं 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग वीकेंड के प्रदर्शन के मामले में 'बाहुबली 2', 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
इन भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म
'धुरंधर 2' 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई। फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं।