फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: माता-पिता को धनुष ने दिया आलीशान घर का तोहफा, चेन्नई के इस आशियाने की कीमत जान रह जाएंगे दंग

Mon, 20 Feb 2023 10:19 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

धनुष ने चेन्नई में एक आलीशान घर अपने माता-पिता को तोहफे में दिया है और सभी इसमें शिफ्ट हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता के इस घर की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
धनुष अपने माता-पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के मशहूर अभिनेता धनुष इन दिनों अपनी फिल्म वाथी को लेकर चर्चा में हैं, जो 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अब अभिनेता ने चेन्नई में एक आलीशान घर खरीदा है, जिसकी वजह से भी वह सुर्खियों में आए हैं। चेन्नई के पोएस गार्डन में बने इस घर को उन्होंने अपने माता-पिता को तोहफे में दिया है और सभी इसमें शिफ्ट हो गए हैं।

विज्ञापन


निर्देशक सुब्रमण्यम शिवा ने धनुष के नए घर के बारे में जानकारी दी और अभिनेता के माता-पिता के साथ नए आलीशान घर की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरें शेयर करते हुए सुब्रमण्यम शिवा ने कहा, 'मेरे छोटे भाई धनुष का नया घर मुझे मंदिर जैसा अहसास दे रहा है। अपने जीवनकाल में उन्होंने अपने माता-पिता को स्वर्ग जैसा घर प्रदान किया है... और भी सफलता और उपलब्धियां आपको मिले। आप दीर्घायु हों और माता-पिता के सम्मान में युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने रहें।'
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली 'शहजादा' कार्तिक की हीरोगीरी, 'पठान' का पावर अब भी कायम
विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर धनुष के इस घर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में धनुष अपने माता-पिता के साथ हैं और बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ब्लू कलर के कुर्ते और लंबे बाल-दाढ़ी में अभिनेता का यह लुक काफी बढ़िया लग रहा है। फैंस उन्हें नए घर के लिए बधाई दे रहे हैं। खबरों की माने तो इस आलीशान घर की कीमत 150 करोड़ है।
Krishna Mukherjee: अपनी बॉडी पर ब्राइड टू बी लिखवाकर ट्रोल्स के निशाने पर आईं कृष्णा, बोले-उर्फी से कम नहीं हो

वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष 'कैप्टन मिलर' के लिए अरुण मथेश्वरन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में धनुष, प्रियंका अरुल मोहन और शिव राजकुमार मुख्य भूमिका में हैं। धनुष ने निर्देशक शेखर कम्मुला के साथ अपनी अगली फिल्म भी साइन की है, जिसकी शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी। इसके अलावा वह जल्द ही अपने अगले निर्देशन के लिए काम शुरू करेंगे, जिसे फिलहाल 'डी 50' कहा जा रहा है।
Pathaan WorldWide Collection: दुनिया भर ने 'पठान' के आगे झुकाया सिर, SRK की फिल्म ने कमाए 1000 करोड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें