फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Matka Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी 'मटका' को नहीं मिले दर्शक, दम तोड़ती दिख रही है फिल्म

Sat, 16 Nov 2024 09:58 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


Matka Box Office Collection Day 3: वरुण तेज की फिल्म 'मटका' को लगातार दर्शकों की नकारा जा रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 71 लाख रुपये कमाए थे। अब तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ चुका है और फिल्म की कुल कमाई भी 2 करोड़ से नीचे है। जानिए, तीसरे दिन फिल्म का क्या हाल रहा। 
 
विज्ञापन
मटका के एक दृश्य में वरुण तेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता वरुण तेज की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'मटका' को रिलीज हुए अब तीन दिन बीत चुके हैं। फिल्म बीते गुरुवार यानी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए थे। फिल्म ने पहले दिन महज 71 लाख का कारोबार किया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म के प्रदर्शन में सुधार आ सकता है, लेकिन इसकी हालत लगातार और पतली होती जा रही है। अब फिल्म के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 

विज्ञापन

'मटका' टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मटका किंग बने हैं वरुण तेज
करुणा कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1950 के दशक के अंत के विशाखापत्तनम शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें वरुण तेज ने मशहूर मटका किंग रतन खत्री का किरदार निभाया है। इसकी कहानी साल 1958 से 1982 के बीच के समय में स्थित है। फिल्म में वरुण तेज मटका वासु के रूप में, मीनाक्षी चौधरी ने सुजाता के रूप में, नोरा फतेही ने सोफिया के रूप में, सलोनी असवानी ने पद्मा के रूप में, पी. रविशंकर ने नारायण मूर्ति के रूप में, किशोर ने नानी बाबू के रूप में, नवीन चंद्र ने साहू के रूप में, और अजय घोष ने अप्पाला रेड्डी के रूप में नजर आए हैं। 

मटका पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @vyraents
करुणा कुमार ने ही लिखी है फिल्म की कहानी
करुणा कुमार ने फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण विजेंद्र रेड्डी तेगला और रजनी तल्लूरी द्वारा व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। 'मटका' दर्शकों के सामने एक रोमांचक कहानी के वादे के साथ रिलीज हुई थी, जो कुख्यात 'मटका' जुआ साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 1970 के दशक के अंत और 1980 के दशक की शुरुआत में इस सम्राज्य ने भारत की सामाजिक-अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया था। बता दें कि इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने साउथ डेब्यू किया है। 
Amaran Box Office Collection 17: शनिवार को 'अमरण' की कमाई में आया उछाल, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कितनी पहुंची कमाई

मटका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दो दिन में पार किया महज 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा
बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की, तो पहले दिन फिल्म का प्रदर्शन काफी खराब था। इस़ने पहले दिन 0.71 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो कि औसत से भी कम है। 35 करोड़ के बजट में बनी फिल्म के लिए ये किसी भी तरह से आदर्श ओपनिंग नहीं कही जा सकती थी। पहले दिन फिल्म ने एक करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छुआ था और महज 71 लाख पर आकर सिमट गई थी। फिल्म ने दूसरे दिन भी 66 लाख रुपये का कारोबार किया था, जिससे इसकी दो दिन की कुल कमाई 1 करोड़ 14 लाख पहुंच गई थी। फिल्म शुरुआती दो दिनों में डेढ करोड़ का मामूली आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई थी। अब इस फिल्म के तीसरे दिन का भी रिपोर्ट सामने आ चुका है। 
Singham Again Collection Day 16: सिंघम अगेन को नहीं मिल रहा दर्शकों का साथ, बजट के बराबर भी पहुंचना मुश्किल
विज्ञापन

'मटका' एक्स रिव्यू - फोटो : एक्स
तीसरे दिन कमाए महज 46 लाख रुपये 
फिल्म का हाल तीसरे दिन भी खराब ही रहा है। फिल्म ने पहले शनिवार को महज 46 लाख का कारोबार किया है। इससे फिल्म की कुल कमाई 1 करोड़ 83 लाख हो गई है। रिलीज के तीन दिन बाद भी ये फिल्म अब तक दो करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। इस फिल्म के लिए आगे का रास्ता काफी कठिन होने वाला है, क्योंकि फिल्म का बजट 35 करोड़ है और रिलीज को जितने दिन होते जाएंगे, इसकी कमाई उतनी ही कम होती चली जाएगी। 
Celebs Fans: सितारों से मिलने हजारों किलोमीटर दूर से पहुंचे फैन, जानें किसने तय की कितनी लंबी दूरी 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें