फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lokesh Kanagaraj: लोकेश कनगराज ने बताया अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स का भविष्य, इस फिल्म के साथ हो जाएगा अंत

Tue, 05 Nov 2024 12:13 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

okesh Cinematic Universe: साउथ के लोकप्रिय निर्देशक लोकेश कनगराज ने अपने बहुचर्चित सिनेमैटिक यूनिवर्स के भविष्य को लेकर बात की है। इसके तहत उन्होंने बताया कि 'कैथी 2' इस यूनिवर्स की फिल्मों में सबसे पहले आएगी। इसके अलावा उन्होंने इसके यूनिवर्स के अंत को लेकर भी बात की है।
 
विज्ञापन
लोकेश कनगराज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के मशहूर और लोकप्रिय निर्देशक लोकेश कनगराज ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। अपनी फिल्मों में कमल हासन, कार्ति, विजय दलपति जैसे अभिनेताओं को निर्देशित करने वाले निर्देशक की फिल्मों को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। लोकेश ने अपनी फिल्मों का एक अलग ही यूनिवर्स बनाया है, जिसे एलसीयू यानी लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स के नाम से जाना जाता है। अब इस यूनिवर्स को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके तहत उन्होंने इस यूनिवर्स की आखिरी फिल्म को लेकर भी जानकारी दी है। 

विज्ञापन

लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया
'कैथी 2' की पूरी हो चुकी है कहानी
हाल ही में एक इंटरव्यू में, लोकेश ने अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स को लेकर बताया कि इस यूनिवर्स में सबसे पहले वो 'कैथी 2' को लाने वाले हैं। उन्होंने कहा, "मैंने कैथी 2 लिखना समाप्त कर दिया है, और मेरी पूरी टीम उत्साहित है। जब कैथी 2 की बात आती है, तो यह मेरे लिए होम ग्राउंड जैसा है। यह सब कैथी से शुरू हुआ। मैं डिल्ली के किरदार को वापस लाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरे नायकों के पास कोई सुपरपॉवर नहीं है। वे सामान्य इंसान हैं, जो अपने परिवार को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ते हैं। वे भावनात्मक रूप से कोमल हैं और नशा मुक्त समाज हासिल करना चाहते हैं।” 

'लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स' - फोटो : इंस्टाग्राम @lokesh.kanagaraj
बताया सिनेमैटिक यूनिवर्स एलसीयू का भविष्य
इसके अलावा उन्होंने कंगुवा अभिनेता सूर्या के लोकप्रिय किरदार रोलेक्स के ऊपर भी एक फिल्म बनाने की चाहत जाहिर की है। उन्होंने अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स के भविष्य को लेकर कहा, मैं कैथी 2 पर आगे काम करूंगा। मैं रोलेक्स पर भी एक अलग फिल्म बनाना चाहता हूं, फिर मैं विक्रम 2 के साथ इस यूनिवर्स को समाप्त करना चाहता हूं। अगर विजय सर ने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की होती, तो मैं लियो 2 भी बना लेता।" 
दुल्हन बनीं सना सुल्तान, मदीना में किया निकाह

विजय-लोकेश कनगराज - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ नया देने की होती है कोशिश- लोकेश
लोकेश ने आगे कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरी व्यावसायिक फिल्मों में कुछ न कुछ नया हो। जब नायक फिल्मों में नशा मुक्त समाज लाने की कोशिश करते हैं, तो इस बात की बहुत संभावना होती है कि यह युवा दर्शकों को प्रभावित करे, जो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।" उन्होंने अपनी फिल्मों के सभी किरदारों को लेकर कहा कि अब उनके पास सभी किरदार तैयार हैं और उन्हें बस सभी के बिंदुओं को जोड़ने की जरूरत है।”
Meenakshi Seshadri: जब निर्देशक ने फीस देने से कर दिया मना, वर्षों बाद छलका मीनाक्षी शेषाद्रि का दर्द
विज्ञापन

लोकेश कनगराज -'कुली'  - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
'कुली' पर कर रहे हैं काम
लोकेश कनगराज अब भारतीय सिनेमा में एक ब्रांड बन चुके हैं। अब वो एक लघु फिल्म बना रहे हैं, जिसमें उन घटनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा, जिनके कारण  एलसीयू यानी लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स की उत्पति हुई है। इसके अलावा वो वर्तमान में रजनीकांत की 'कुली' पर काम कर रहे हैं, जो उनकी यूनिवर्स से बाहर की एक अलग फिल्म है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
TRP This Week: 'गुम है किसी के प्यार में' की गिरी रेटिंग, तो 'उड़ने की आशा' ने लगाई छलांग, जानिए टॉप 10 का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें