अधिक वजन बना हटाने का कारण
फिल्म 'बाहुबली' के लिए अनुष्का शेट्टी ने अपना वजन बढ़ाया था, जो कि लंबे समय तक बना रहा। वह धीरे-धीरे उसे कम करने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान उन्हें 'साहो' का ऑफर मिला। लेकिन अधिक वजन के कारण यह फिल्म अनुष्का के हाथ से चली गई। जबकि वह जिम जाकर काफी मेहनत कर रही थीं लेकिन उनका वजन जल्दी कम नहीं हो रहा था। ऐसे में 'साहो' के फिल्ममेकर्स ने फिल्म में अनुष्का की जगह श्रद्धा कपूर को ले लिया। वैसे 'साहो' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और प्रभास, श्रद्धा की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया।
खराब नहीं हुए प्रभास और अनुष्का के रिश्ते
ऐसा नहीं है कि प्रभास की फिल्म से निकाले जाने के बाद अनुष्का उनसे नाराज हो गईं। आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। वह हमेशा एक-दूसरे के काम की तारीफ करते हैं। कई बार तो अनुष्का और प्रभास के रिलेशनशिप में होने की अफवाह भी उड़ी, लेकिन दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। एक बार प्रभास ने कहा था कि फिल्मों में साथ काम करने की वजह से किसी से जुड़ाव होना सामान्य सी बात है, लेकिन वह अनुष्का को डेट नहीं कर रहे हैं।
भागमति के सीक्वल में दमदार किरदार करेंगी
अनुष्का शेट्टी ने साल 2018 में फिल्म 'भागमती' की, यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। यह हॉरर थ्रिलर फिल्म अनुष्का के किरदार के ईद-गिर्द ही बुनी गई थी। अब इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा हुई है। 'भागमती' का सीक्वल 2025 की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगा।