'थंगलान' के डायरेक्टर पा रंजीत ने फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर शेयर करते हुए 'चियान' विक्रम को बर्थडे विश किया है। पोस्टर में विक्रम बेहद खतरनाक लग रहे हैं। पा. रंजीत ने पोस्टर शेयर कर ट्वीट किया, 'हैप्पी बर्थडे मेरे थंगलान चियान विक्रम। हम आपको थंगलान की मेकिंग का एक वीडियो शेयर कर रहे हैं। यह हमारी तरफ से चियान विक्रम को ट्रिब्यूट है। फैंस 'थंगलान' में विक्रम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और वो इस फिल्म को 'मास्टरपीस' बता रहे हैं। यूट्यूब पर वीडियो पर फैन्स के ढेरों कमेंट हैं।
बात करे फिल्म 'थंगलान' की कहानी की तो यह केजीएफ यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स में हुई वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। कहानी उन लोगों पर केंद्रित है, जिन्होंने अंग्रेजों की हुकूमत के दौरान केजीएफ में काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर पा रंजित ने इस फिल्म को शुरू करने से पहले स्क्रिप्ट पर चार साल तक काम किया था। उन्होंने कहानी विक्रम को ध्यान में रखकर तैयार की। तभी से विक्रम ने 'थंगलान' बनने के लिए दाढ़ी बनानी और उसी हिसाब से बॉडी पर काम करना शुरू कर दिया था।