फैंस के लिए फिल्म में क्या होगा खास?
खबर है कि अनिल ने इस फिल्म में एक खास फ्लैशबैक सीन तैयार किया है जो रायलसीमा की पृष्ठभूमि पर आधारित होगा। चिरंजीवी इसमें लंबे समय बाद सीमा बोली में बात करते नजर आएंगे जो फैंस के लिए एक बड़े तोहफे से कम नहीं होगा। फिल्म की शूटिंग जून के पहले हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इस प्रोजेक्ट को साहू गरपति अपनी शाइन स्क्रीन्स बैनर तले प्रोड्यूस करेंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो चिरंजीवी इन विश्वभरा के लिए भी काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मल्लिदी वशिष्ठ ने किया है। फिल्म को इसी साल 9 मई को रिलीज करने की तैयारी है।