फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरंजीवी कोनिडेला ने पत्नी सुरेखा को दी जन्मदिन की बधाई, एडवांस में मनाई वेडिंग एनिवर्सरी, लिखा- 'मैं आज...'

Wed, 18 Feb 2026 02:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiranjeevi Konidela And Surekha: मेगास्टार चिरंजीवी ने अपनी पत्नी सुरेखा कोनिडेला के जन्मदिन पर एक प्यारा संदेश लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने एडवांस में अपनी शादी की सालगिरह की भी बधाई दी।
विज्ञापन
1 of 6
चिरंजीवी कोनिडेला और सुरेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
चिरंजीवी कोनिडेला ने आज अपनी पत्नी सुरेखा के जन्मदिन के अवसर पर कई पुरानी और नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन शानदार तस्वीरों के साथ चिरंजीवी ने पत्नी सुरेखा के जन्मदिन और आने वाली अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के लिए एक खास नोट शेयर किया है।  
विज्ञापन

2 of 6
चिरंजीवी कोनिडेला और सुरेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
चिरंजीवी कोनिडेला का पोस्ट
चिरंजीवी कोनिडेला ने आज इंस्टाग्राम पर पत्नी सुरेखा के साथ कई पुरानी और नई तस्वीरें शेयर की हैं। कई तस्वीरों में चिरंजीवी और सुरेखा एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ चिरंजीवी ने पत्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'सबसे प्यारी सुरेखा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।'

विज्ञापन

3 of 6
चिरंजीवी कोनिडेला और सुरेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
चिरंजीवी ने एडवांस में दी शादी की सालगिरह की बधाई
चिरंजीवी ने आगे लिखा, '20 फरवरी 1980 को जिस दिन हमारी शादी हुई, उस दिन से तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो। आज हम तुम्हारा जन्मदिन और अपनी शादी की सालगिरह साथ-साथ मना रहे हैं, इसलिए मेरा दिल खुशी और कृतज्ञता से भर गया है।'

4 of 6
चिरंजीवी कोनिडेला और सुरेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
चिरंजीवी ने सुरेखा को बताया परिवार का मुख्य आधार 
चिरंजीवी ने आगे लिखा, 'तुम हमारे पूरे परिवार की मुख्य आधार हो। तुम सबको प्यार से जोड़े रखती हो। तुमने मेरे परिवार को अपना परिवार मान लिया, हर पल उनका साथ दिया और मेरे मम्मी-पापा की असली बेटी बन गईं। ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने भी तुम्हें बहुत प्यार से अपनाया।'
विज्ञापन

5 of 6
चिरंजीवी कोनिडेला और सुरेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है चिरंजीवी की कामयाबी का राज
चिरंजीवी ने आगे लिखा, 'अगर कोई मुझसे मेरी कामयाबी का राज पूछे, तो मैं कहूंगा कि वो मेरी प्रतिभा या मेहनत नहीं, बल्कि तुम हो। तुमने हर जिम्मेदारी बहुत शांति से निभाई, जिसकी वजह से मैं अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाया। हर मुश्किल में, हर खुशी में, तुम ही हमें सबको एक साथ रखती हो। तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं हो, बल्कि मेरी ताकत, मेरा सहारा और मेरी शांति हो।'

यह भी पढ़ें: शादी की सालगिरह पर विक्रांत मैसी ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, पत्नी शीतल के लिए लिखा- 'सबसे प्यारी...'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चिरंजीवी कोनिडेला और सुरेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
चिरंजीवी ने एक साथ मनाया पत्नी का जन्मदिन और शादी की सालगिरह
चिरंजीवी ने आगे लिखा, 'आज तुम्हारे जन्मदिन पर और हमारी शादी की सालगिरह नजदीक होने पर, मैं दिल से कहना चाहता हूं- मैं जो भी हूं, वो सब तुम्हारी वजह से हूं। पूरे प्यार के साथ, हमेशा और हमेशा के लिए।' चिरंजीवी कोनिडेला और सुरेखा के तीन बच्चे हैं। राम चरण (अभिनेता), सुष्मिता और श्रीजा।

यह भी पढ़ें: अमन देवगन ने मनाया 26वां जन्मदिन, अजय और काजोल ने दी भतीजे को बधाई, राशा ने भी लिखा प्यारा नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें