फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy Vijay: 'जन नायकन' की रिलीज के पहले देखें थलापति विजय की ये फिल्में, 'लियो' से लेकर 'थेरी' तक शामिल

Tue, 17 Feb 2026 03:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thalapathy Vijay: थलापति विजय की ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्होंने उनको फैंस का सुपरस्टार बना दिया है। इन फिल्मों में एक्शन, इमोशन, रोमांस और कॉमेडी सब कुछ है। विजय की फिल्में हर उम्र के लोग बहुत पसंद करते हैं। 'जन नायकन' की रिलीज से पहले देखें थलापति विजय की कुछ बेहतरीन फिल्में। देखें पूरी लिस्ट।
 
विज्ञापन
1 of 8
थलापति विजय - फोटो : अमर उजाला
साउथ अभिनेता विजय को उनके प्रशंसक थलापति के नाम से जानते हैं। एक्शन फिल्मों से लेकर रोमांटिक फिल्मों तक अपना जादू बिखेर चुके थलापति की फिल्में उनके फैंस को बेहद पसंद आती हैं। विजय जल्द ही फिल्म 'जन नायकन' में नजर आएंगे। लेकिन 'जन नायकन' की रिलीज डेट कई कारणों से टलती जा रही है। जब तक 'जन नायकन' रिलीज न हो आप थलापति की ये फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
फिल्म शाहजहां - फोटो : सोशल मीडिया
शाहजहां (Shahjahan)
फिल्म 'शाहजहां' एक क्लासिक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में विजय एक सच्चे और निस्वार्थ प्रेमी बनकर नजर आए हैं, जो अपनी प्रेमिका की खुशी के लिए सब कुछ करता है। फिल्म की कहानी बेहद इमोशनल है। थलापति की फिल्म 'शाहजहां' को आप Sun NXT और ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
फिल्म घिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया
घिल्ली (Ghilli)
फिल्म 'घिल्ली' विजय को जनता का हीरो बनाती है। 'घिल्ली' की कहानी एक कबड्डी खिलाड़ी की है, जो एक गुंडे से लड़की को बचाता है। फिल्म 'घिल्ली' विजय के फैंस की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में खेल, रोमांस और एक्शन का मजेदार मिश्रण है। 'घिल्ली' को आप Sun NXT और ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देख सकते हैं।

4 of 8
तिरुपाची - फोटो : सोशल मीडिया
'तिरुपाची' (Thirupaachi)
फिल्म तिरुपाची में विजय एक ऐसे भाई का रोल करते हैं, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए अपराध से लड़ता है। बहन-भाई का प्यार और दमदार एक्शन इसे यादगार बनाते हैं। 'तिरुपाची' Sun NXT पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

5 of 8
पोक्किरी - फोटो : सोशल मीडिया
'पोक्किरी' (Pokkiri)
'पोक्किरी' फिल्म में विजय एक गुप्त पुलिस वाले बनते हैं, जो गैंगस्टर की दुनिया में घुस जाते हैं। एक्शन और कॉमेडी का शानदार कॉम्बिनेशन है। फिल्म 'पोक्किरी' विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। यह भी Sun NXT पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

6 of 8
थुप्पक्की - फोटो : सोशल मीडिया
'थुप्पक्की' (Thuppakki)
फिल्म 'थुप्पक्की' में विजय थलापति एक आर्मी ऑफिसर के किरादर में हैं, जो टेररिस्ट स्लीपर सेल से लड़ते हैं। यह जबरदस्त एक्शन और मजबूत कहानी वाली थ्रिलर फिल्म आप Sun NXT, JioHotstar, MX Player प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
थेरी - फोटो : सोशल मीडिया
'थेरी' (Theri)
फिल्म 'थेरी' विजय की सफल फिल्मों में से एक है। विजय ने इस फिल्म में एक आदर्श पिता और ईमानदार पुलिस वाले का रोल निभाया है। फिल्म में एक्शन और इमोशन का अच्छा बैलेंस है। भावुक सीन दर्शकों को बहुत पसंद आए। 'थेरी' Sun NXT और OTTplay Premium पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

8 of 8
लियो - फोटो : सोशल मीडिया
'लियो' (Leo)
लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' में विजय और संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह सच्ची भावनाओं और एक्शन से भरी कहानी है। 'लियो' को आप घर बैठे अपने परिवार के साथ नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी और अन्य भाषाओं में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या 'जुमानजी 3' की शूटिंग हुई खत्म? ड्वेन जॉनसन ने डैनी डेविटो के साथ शेयर की तस्वीरें; लिखी यह खास बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें