फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiranjeevi Konidela: 'हर मुलाकात पहली जितनी ही...', 80 के दशक के दोस्तों संग चिरंजीवी ने तस्वीरें कीं साझा

Sun, 05 Oct 2025 10:25 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

80sStarsReunion: मेगास्टार चिरंजीवी ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने 80 के दशक के दोस्तों संग कई शानदार तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दोस्ती के ऊपर एक खास नोट भी लिखा।
 
विज्ञापन
दोस्तों संग चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम@chiranjeevikonidela
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्टर चिरंजीवी ने हाल ही में अपना 47वां जन्मदिन मनाया। वहीं आज चिरंजीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पुराने दोस्तों संग हुई मुलाकात की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ भी नजर आए।
विज्ञापन

चिरंजीवी को पोस्ट
चिरंजीवी ने आज रविवार के दिन 5 अक्तूबर, 2025 को अपने इंस्टाग्राम पर अपने 80 के दशक के दोस्तों संग मुलाकात की कई लाजवाब तस्वीरें शेयर की। चिरंजीवी की इस पोस्ट में जैकी श्रॉफ से लेकर कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ चिरंजीवी ने कैप्शन में लिखा, '80 के दशक के मेरे प्यारे दोस्तों के साथ हर मुलाकात यादों की गलियों में सैर जैसा है। जो हंसी, गर्मजोशी और उसी अटूट बंधन से भरा है। जो हमने दशकों से साझा किया है। इतनी सारी खूबसूरत यादें और फिर भी हर मुलाकात पहली मुलाकात जितनी ही ताजा लगती है।'

 
विज्ञापन

चिरंजीवी का वर्कफ्रंट
चिरंजीवी 'विश्वम्भरा', 'मेगा 157' और 'मेगा 158' सहित कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'विश्वम्भरा' का निर्देशन बिम्बिसार फेम वशिष्ठ मल्लीदी कर रहे हैं। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 'विश्वम्भरा' 2026 की गर्मियों में दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 'विश्वम्भरा' में बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में चिरंजीवी और तृषा कृष्णन के अलावा आशिका रंगनाथ भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यूवी क्रिएशंस ने इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहा है। ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरवानी ने इस फिल्म का संगीत दिया है।

यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने 'ChatGPT' से किया अनोखा सवाल, जानें क्या मिला एक्ट्रेस को जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें