फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kantara Chapter 1: 'कभी एक शो के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था', कांतारा चैप्टर 1 की सफलता पर भावुक हुए ऋषभ

Fri, 03 Oct 2025 02:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rishab shetty Talk About His Struggle: फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हैरान कर दिया है। फिल्मों काे लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है। फिल्म के निर्देशक, अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने फैंस का शुक्रिया किया। साथ ही अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में भी बात की है। 

विज्ञापन
कांतारा चैप्टर 1 के निर्देशक, अभिनेता ऋषभ शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2022 में रिलीज हुई ‘कांतारा’ फिल्म की अगली कड़ी ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज हो चुकी है। ऋषभ शेट्टी निर्देशित ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले दिन ही 60 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरे दिन भी यह शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म को मिले इतने प्यार के लिए ऋषभ शेट्टी ने दर्शकों का, फैंस का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन


24 घंटे में बिके 1 मिलियन से अधिक टिकट 
‘कांतारा चैप्टर 1’ फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, ‘कांतारा चैप्टर 1’ की धूम पूरे देश में गूंज रही है। 24 घंटों में 1.28 मिलियन से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने साल 2025 में पहले दिन बुकमॉयशोइन पर सबसे ज्यादा टिकट ब्रिकी दर्ज की है। 

ये खबर भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: उपद्रवियों से परेशान कनाडाई सिनेमा चेन, ‘कांतारा 2’ समेत कई फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक

ऋषभ ने शुरुआती दाैर के स्ट्रगल का जिक्र किया
ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की सफलता को लेकर जानकारी दी। इसके साथ ही अपना एक पुराना ट्वीट भी शेयर किया है। जिसमें वह अपने स्ट्रगल का जिक्र करते हैं। ऋषभ शेट्टी ने पुराने ट्वीट में लिखा है, ‘2016 में एक ईवनिंग शो पाने के लिए संघर्ष करने से लेकर 2025 में 5000 से ज्यादा हाउसफुल शो तक का सफर। यह सफर आपके प्यार, सपोर्ट और भगवान की कृपा के अलावा और कुछ नहीं है। इसे संभव बनाने वाले हर एक व्यक्ति का हमेशा आभारी रहूंगा।’  

विज्ञापन




फिल्म को ऑनलाइन शेयर ना करने की गुजारिश की
अभिनेता, निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने दर्शकों से गुजारिश की है कि फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के वीडियो रिकॉर्ड करके ऑनलाइन शेयर ना करें। वह एक अन्य एक्स (ट्विटर) पोस्ट में लिखते हैं,  ‘फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी है। आपके प्यार ने इसे सचमुच यादगार बना दिया है। हम आपसे गुजारिश करते हैं कि फिल्म के वीडियो शेयर/रिकॉर्ड न करें और पायरेसी को बढ़ावा न दें।’   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें