फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी के बाद पवन कल्याण को मिली अस्पताल से छुट्टी, पत्नी ने डॉक्टर्स का जताया आभार; कहा- मन को शांति मिली

Wed, 15 Jul 2026 10:33 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Kalyan: एक्टर-पॉलिटीशियन पवन कल्याण को कंधे की सर्जरी के बाद अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जानिए पत्नी ने जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
पवन कल्याण को मिली अस्पताल से छुट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम-@anna.konidala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण को आज बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके दाहिने कंधे की सर्जरी के चार दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वो अच्छी तरह ठीक हो रहे हैं और अस्पताल से जाने के लिए पूरी तरह फिट हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एक्टर-नेता हैदराबाद स्थित अपने घर चले गए, जहां वो डॉक्टरों की देखरेख में ठीक होने की प्रक्रिया जारी रखेंगे।

पवन कल्याण की पत्नी ने डॉक्टर्स व मेडिकल टीम का जताया आभार

विज्ञापन

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला ने तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पवन कल्याण का इलाज करने वाले डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आज हमें आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और हमारा दिल आभार से भरा है।

मेरे पति का इतना बेहतरीन ख्याल रखने और बहुत ही कुशलता और प्रोफेशनलिज्म के साथ उनकी सर्जरी करने के लिए इस शानदार टीम का दिल से शुक्रिया। हमें पता था कि वे सबसे अच्छे हाथों में हैं और इससे हमारे परिवार को एक अनमोल चीज मिली, मन की शांति।
विज्ञापन


सिर्फ आपकी विशेषज्ञता के लिए ही नहीं, बल्कि इस पूरे सफर के दौरान आपकी दयालुता, समर्पण और सहानुभूति के लिए भी धन्यवाद। हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे।’


विज्ञापन

पवन कल्याण को मिली अस्पताल से छुट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम-@anna.konidala
दाहिने कंधे की हुई सर्जरी
पवन कल्याण को बीते शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि डॉक्टरों ने उनके दाहिने कंधे की रोटेटर कफ मांसपेशी में गंभीर चोट (टियर) के कारण सर्जरी की सलाह दी थी।

लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली यह सर्जरी मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनशॉ पारदीवाला की टीम ने की थी। डॉक्टरों ने जन सेना पार्टी प्रमुख को फिजियोथेरेपी शुरू करने से पहले अगले तीन हफ्ते तक पूरी तरह बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

मेडिकल टीम को उम्मीद है कि अगर वो बताए गए रिहैबिलिटेशन प्लान का पालन करते हैं और कंधे पर जोर नहीं डालते हैं, तो लगभग चार महीनों में उनका कंधा अपनी सामान्य ताकत और कार्यक्षमता वापस पा लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें