साउथ सिनेमा से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय तेलुगू डांस शो 'धी' में नजर आने वाले डांस कोरियोग्राफर चैतन्य ने मौत को गले लगा लिया। 30 अप्रैल को चैतन्य ने एक भावनात्मक वीडियो साझा किया और फिर नेल्लोर में आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, चैतन्य के आत्महत्या करने का कारण उनके द्वारा लिया गया लोन था। वह इस लोन को चुका नहीं पा रहे थे और इसकी वजह से चैतन्य ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
आखिरी वीडियो में क्या बोले चैतन्य
नेल्लोर क्लब में आत्महत्या करने से पहले चैतन्य ने अपने आखिरी वीडियो मैसेज में कथित तौर पर कहा, 'मेरी मां, पिताजी और बहन ने मुझे किसी भी समस्या का सामना किए बिना मेरी अच्छी देखभाल की। मैं अपने सभी दोस्तों से माफी मांगता हूं। मैंने बहुत से लोगों को परेशान किया और सभी से माफी चाहता हूं। पैसे के मामले में मैंने अपनी अच्छाई खो दी। सिर्फ कर्ज लेना ही नहीं, बल्कि उसे चुकाने की क्षमता भी होनी चाहिए। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। फिलहाल, मैं नेल्लोर में हूं और यह मेरा आखिरी दिन है। मैं अपने कर्ज से जुड़ी समस्याओं को सहन नहीं कर सकता।'
Karan Johar: करण जौहर ने सोशल मीडिया पर किसको पढ़ाया समय की पाबंदी का पाठ, पोस्ट शेयर कर जमकर लगाई फटकार
फैंस में दुख की लहर
डांस कोरियोग्राफर चैतन्य के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही उनके प्रशंसकों में दुख की लहर है। सभी चैतन्य के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चैतन्या का आखिरी वीडियो वायरल हो गया है, जिस पर प्रशंसक शोक व्यक्त कर रहे हैं। कई प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा आत्महत्या जीवन की समस्याओं का समाधान नहीं है।
Ajith Kumar: अजीत कुमार के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा, लाइका प्रोडक्शंस ने आगामी फिल्म के नाम का किया एलान