फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy Vijay: पोंगल का हवाला देकर विजय ने मांगी दूसरी तारीख, करूर भगदड़ मामले में फिर पूछताछ करेगी सीबीआई

Tue, 13 Jan 2026 07:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karur stampede case Update: सोमवार को करूर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए थलापति विजय सीबीआई के सामने पेश हुए। सीबीआई की मामले में उनसे दोबारा पूछताछ करेगी। जानिए, विजय से कब होगी दोबारा पूछताछ?
विज्ञापन
थलापति विजय - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल यानी 12 जनवरी को करीब छह घंटे तक सीबीआई ने विजय थलापति से करूर भगदड़ मामले में पूछताछ की। इस मामले में अब उनसे दोबारा सीबीआई पूछताछ करेगी। यह पूछताछ 19 जनवरी को की जाएगी। 

विज्ञापन


एक्टर ने मांगी दूसरी तारीख
पीटीआई की खबर के अनुसार सीबीआई ने करूर भगदड़ मामले में टीवीके पार्टी चीफ और एक्टर विजय को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। यह पूछताछ 19 जनवरी को होगी। विजय से सोमवार को सीबीआई हेडक्वार्टर में छह घंटे तक पूछताछ की गई थी। इसके बाद उन्हें फिर से आने के लिए कहा गया था। लेकिन एक्टर ने पोंगल त्योहार का हवाला देते हुए दूसरी तारीख मांगी। 

इन लोगों से भी होगी पूछताछ 
सीबीआई ने सोमवार को करूर भगदड़ मामले में तमिलनाडु के पूर्व एडीजी एस डेविडसन देवाशीर्वादम से भी पूछताछ की। साथ ही इस मामले में टीवीके पार्टी के कई पदाधिकारियों, विजय के ड्राइवर और कुछ पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 'जन नायकन' विवाद के बीच विजय की 'थेरी' की भी टली री-रिलीज, मेकर्स ने बताया किस वजह से लिया गया फैसला?

क्या है करूर भगदड़ मामला? 
यह मामला 27 सितंबर 2025 का है, जब तमिलनाडु के करूर में विजय की पार्टी टीवीके की एक जनसभा में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में कई लोग मारे गए, कई लोग घायल हुए। भगदड़ में कम से कम 41 लोगों की जान गई और 110  से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने एक एआईटी बनाई और यह मामला अपने हाथ में ले लिया था। 

करूर भगदड़ के बाद विजय ने लोगों से माफी मांगी थी
करूर भगदड़ मामले के अगले दिन विजय ने सोशल मीडिया के जरिए माफी भी मांगी थी। भगदड़ में मारे गए लाेगों के लिए संवेदनाएं प्रकट की थीं। लेकिन विजय की इस बात के लिए भी जमकर आलोचना की गई। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें करूर भगदड़ का जिम्मेदार माना था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें