टीजर की समीक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग
इन सभी आधारों पर शिकायतकर्ता ने सीबीएफसी से टीजर की समीक्षा करने, इन सीन को हटाने सहित आवश्यक कदम उठाने और इसके प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। साथ 'टॉक्सिक' के निर्देशक, निर्माताओं और संबंधित जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ उचित कानूनी और कार्रवाई की भी मांग की। शिकायत में आगे कहा गया कि इस याचिका पर तुरंत विचार किया जाना चाहिए, क्योंकि इसमें सार्वजनिक नैतिकता, नाबालिगों की सुरक्षा और कानून के शासन से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।
महिला आयोग के पास भी पहुंची शिकायत
फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर को लेकर कर्नाटक राज्य महिला आयोग के पास भी शिकायत पहुंची है। शिकायतकर्ता ने टीजर को अश्लील कंटेंट से भरा बताया है और महिला आयोग से इस मामले में एक्शन लेने की मांग की है। इसी तरह कर्नाटक की आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने भी फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर को लेकर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने इस मामले में स्टेट ऑथरिटिज से दखल देने की मांग की है।
सेंसर बोर्ड ने इस मामले पर क्या कहा?
फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर को लेकर खड़ा हुआ विवाद बढ़ चुका है। इसी बीच सेंसर बोर्ड ने भी अपना पक्ष रखा है। सेंसर बोर्ड का कहना है कि उन्होंने फिल्म 'टॉक्सिक' का कोई भी कंटेंट अभी नहीं देखा, ना ही सर्टिफिकेट दिया है। जहां तक टीजर की बात है तो यह डिजिटली रिलीज किया जाता है, जिसके लिए सेंसर सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होती है। लेकिन फिल्म और इसके ट्रेलर के लिए जरूर फिल्ममेकर को सर्टिफिकेट सेंसर से लेना पड़ता है।
यह खबर भी पढ़ेंः राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के क्लैश को लेकर किया पोस्ट, यश-रणवीर की फिल्म को लेकर कही ये बात
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
हालांकि, इस पूरे मामले पर फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।